विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Train Tragedy के बाद मची चीख-पुकार, अपनों को ढूंढते रहे लोग; तस्वीरों में देखिए घटना के बाद का मंजर

By Versha SinghEdited By: Versha Singh
Published: Sat, 03 Jun 2023 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 01:50 PM (IST)

Odisha Train Accident ओडिशा में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 230 से ज्यादा लोगों की मृत्यु ...और पढ़ें

Odisha Train हादसे के बाद चारों ओर मची चीख पुकार
Odisha Train हादसे के बाद चारों ओर मची चीख पुकार

HighLights

  1. ओडिशा पहुंचेंगे पीएम मोदी
  2. ओडिशा में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना
  3. तस्वीरों में देखिए ओडिशा का दर्दनाक मंजर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Odisha Train Accident: ओडिशा बालेश्वर के बाहनगा में हुई ट्रेन दुर्घटना शायद भारतीय ट्रेन हादसे की सबसे बड़ी ट्रैजेडी मानी जा रही है। हादसे के दर्दनाक मंजर ने दिल दहला दिया है। ट्रेन में सवार लोगों के शव यहां-वहां बिखरे मिले।

फोटो स्टोरी में देखिए हादसे के बाद कैसा रहा होगा मंजर?

ओडिशा में हुई तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद भयावह मंजर था। चारों ओर लोगों की चीख पुकार मची हुई थी। कई लोग ट्रेन के नीचे दबे हुए थे और बाहर निकलने की कोशिशें कर रहे थे। इस दौरान कई लोगों के शव भी ट्रेन के नीचे फंसी हुई थीं। 

ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया था। मौके पर ओडिशा की स्थानीय बचाव दल की टीमें, फायर सर्विस की टीमें और NDRF भी शामिल रही। 

घटनास्थल पर पहुंची NDRF की टीम ने रात भर लोगों को बचाने के लिए काम किया। 

ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना का पता जैसे ही आस पास के लोगों को लगा तो वो भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी हादसे में घायलों को बचाने में मदद की। इसके साथ ही मृतकों को बाहर निकालने में भी टीम का साथ दिया। 

 

ओडिशा में तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर होने के कारण ये भारत का अब तक का सबसे दर्दनाक हादसा माना जा रहा है। इस घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने मुआयना किया था।

ओडिशा हादसे में घायलों को NDRF की टीम और स्थानीय टीमों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर कई  लोगों का इलाज जारी है। 

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद लोगों में डर बैठ गया है। जो उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। 

ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे में 261 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी भी ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस हादसे के बाद कई लोगों ने मानवता दिखाई और घायल हुए लोगों के लिए ब्लड डोनेट करने अस्पताल पहुंचे। अस्पतालों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 

ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद ट्रेन में रात भर बचाव कार्य जारी रहा। 

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की तस्वीरें डराने वाली है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद ट्रेन पलट गई और हजारों लोग इस ट्रेन के नीचे डब गए। 

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में ओडिशा फायर एंड डिसास्टर की टीम भी मौके पर पहुंची थी और बचाव कार्य में अन्य टीमों की सहायता की थी। 

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद स्थानीय लोगों का घटनास्थल पर पूरी रात जमावड़ा लगा रहा। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बाहर निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी।