विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Train Accident: रेलवे ने जारी क‍िए हेल्पलाइन नंबर, परिजनों की जानकारी के लिए कर सकते हैं कॉल

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Fri, 02 Jun 2023 10:31 PM (IST)

पीएम मोदी ने ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति ...और पढ़ें

राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी क‍िए हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी क‍िए हैं।

बालेश्वर,जागरण संवाददाता। ओडिशा के बालेश्वर जिले में शुक्रवार की शाम बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अब तक करीब 60 यात्र‍ियों की मौत और 600 से ज्‍यादा यात्र‍ियों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी क‍िए हैं।

रेलवे ने जारी क‍िए हेल्‍पलाइन नंबर

Odisha Train Accident: ओडिशा में कब-कब हुए बड़े रेल हादसे, जब बेपटरी होकर इमारत में घुसी थी ट्रेन

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्‍होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता का एलान

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

ओडिशा रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें निरस्‍त, कुछ के रूट में बदलाव, यहां देखें लिस्‍ट

चेन्नई के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. संदीप मित्तल ने बताया क‍ि ओडिशा में हुए रेल हादसे की घटना के संबंध में उस रेल में सफर कर रहे लोगों को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने इंतजाम किए हैं।

NDRF की 3 और ODRAF की 4 टीमें तैनात

बता दें कि दुर्घटना स्थल पर मदद के लिए 65 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और 35 एम्बुलेंस को भेजा जा रहा है। 30 बसों को भी राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। 3 एनडीआरएफ टीम, 4 ODRAF टीम, 20 दमकल वाहिनी टीम को लगाया गया है। यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त ने दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।