Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Boat Accident: ओडिशा में महानदी में नाव बहने के बाद 70 लोगों को बचाया गया

    Odisha Boat Accident ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में महानदी में समुद्र के मुहाने के पास एक नाव बह गई। हालांकि नाव में सवार सभी 70 लोगों को बचा लिया गया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।

    By Achyut KumarEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 07:24 AM (IST)
    Hero Image
    Odisha Boat Accident: महानदी में नाव बह जाने के बाद 70 लोगों को बचाया गया (फोटो-एएनआइ)

    केंद्रपाड़ा (ओडिशा), एजेंसी। Odisha Boat Accident: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले (Kendrapara district) में शनिवार को महानदी नदी (Mahanadi river) में तेज धारा के कारण समुद्र के मुहाने के पास एक नाव के बह जाने के बाद 70 लोगों को बचा लिया गया। घटना शनिवार शाम महाकालपाड़ा (Mahakalpada) की है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाकालपाड़ा के समुद्री पुलिस अधिकारी प्रकाश चंद्र साहू ने एएनआइ को बताया, 'भारी धारा के कारण, नाव समुद्र के मुहाने के पास बह गई। हमने बिना किसी के हताहत हुए वहां फंसे सभी 70 लोगों को बचा लिया है। हालांकि यह कार्य जोखिम भरा था।'

    अवैध रूप से शुरू की गई थी नाव सेवा

    प्रशासन के अनुसार महानदी नदी में नावों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। महाकालपाड़ा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ्) देबाशीष राउत ने कहा, 'हीराकुंड बांध से महानदी में बाढ़ का पानी छोड़े जाने के कारण नावों को नदी में जाने से रोक दिया गया था। नाव सेवा अवैध रूप से शुरू की गई थी। जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    ओडिशा के 10 जिलों के लोग बाढ़ से प्रभावित

    गहरे दबाव के कारण उत्तरी ओडिशा के जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि ओडिशा के 10 जिलों के 1,757 गांवों के 4.67 लाख से अधिक लोग राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति से अब तक प्रभावित हुए हैं।

    एनडीआरएफ की 11 टीमें तैनात

    जेना ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 11 टीमों, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएफ) की 12 टीमों और ओडिशा दमकल सेवाओं की 52 टीमों को बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है। इस बीच, राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों से स्कूल भवनों को आश्रय और राहत वितरण के लिए उपलब्ध कराने को कहा है।