विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट में तीन हुई महिला जजों की संख्या

By Vikas JangraEdited By:
Published: Sat, 04 Aug 2018 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 07:43 AM (IST)

बनर्जी से पहले आर. भानुमति और इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज कार्यरत हैं। जस्टिस बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आठवीं महिला जज हैं।

सुप्रीम कोर्ट में तीन हुई महिला जजों की संख्या
सुप्रीम कोर्ट में तीन हुई महिला जजों की संख्या

नई दिल्ली [प्रेट्र]। मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए जाने के बाद शीर्ष अदालत में पहली बार महिला जजों की संख्या तीन हो गई है। बनर्जी से पहले आर. भानुमति और इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज कार्यरत हैं। जस्टिस बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आठवीं महिला जज हैं।

सरकार ने शुक्रवार को उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ, मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और उड़ीसा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विनीत शरण को सुप्रीम कोर्ट में प्रोन्नत करने की कोलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दी थी। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 25 हो गई है। अभी छह पद खाली हैं।