Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agni-5: सात हजार किमी तक दुश्मन के ठिकाने को भेद पाएगी अग्नि-5, DRDO ने मिसाइल की रेंज बढ़ाने में पाई सफलता

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 05:56 AM (IST)

    बैलिस्टिक मिसाइलों के मामले में भारत एक ऊंची छलांग लगाने के लिए तैयार है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षणों के कुछ दिनों बाद भारत ने अब 7000 किलोमीटर की सीमा से अधिक के लक्ष्य को भेदने की क्षमता विकसित कर ली है।

    Hero Image
    सात हजार किमी तक का लक्ष्य भेद सकती है अग्नि-5।

    नई दिल्ली, एएनआइ। बैलिस्टिक मिसाइलों के मामले में भारत एक ऊंची छलांग लगाने के लिए तैयार है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षणों के कुछ दिनों बाद भारत ने अब 7,000 किलोमीटर की सीमा से अधिक के लक्ष्य को भेदने की क्षमता विकसित कर ली है। मिसाइल की रेंज को बढ़ाने का फैसला सरकार को लेना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अग्नि-5 मिसाइल का वजन कम करने में सक्षम DRDO

    सूत्रों ने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) अब अग्नि-5 मिसाइल का वजन कम करने में सक्षम है। स्टील सामग्री को मिश्रित सामग्री से बदलकर अग्नि-5 का वजन घटाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के जरिये मिसाइल का वजन 20 प्रतिशत से अधिक घटाया जा सकता है। अगर सरकार चाहे तो इस परमाणु सक्षम मिसाइल की मारक क्षमता को बढ़ाकर 7,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक किया जा सकता है।

    रणनीतिकारों को मिलेंगे कई तरह के विकल्प

    विज्ञानियों ने अग्नि-3 का उदाहरण दिया। इसका वजन लगभग 40 टन है और यह 3,000 किलोमीटर के लक्ष्य पर हमला कर सकती है। वहीं अग्नि-4 का वजन 20 टन से थोड़ा अधिक है और यह बहुत लंबी दूरी तय कर सकती है। मिसाइल की विस्तारित रेंज संघर्ष के समय रणनीतिकारों को कई तरह के विकल्प उपलब्ध करवा सकती है।

    'नो फ‌र्स्ट यूज' की नीति पर चलता है भारत

    परमाणु हथियारों के मामले में भारत 'नो फ‌र्स्ट यूज' की नीति पर चलता है। भारत का कहना है कि उसका परमाणु हथियार कार्यक्रम मुख्य रूप से चीन और पाकिस्तान सहित अपने विरोधियों के खिलाफ प्रतिरोध के लिए है। भारत अपने जवाबी हमले की क्षमता बढ़ा रहा है। यह पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागने की क्षमता भी विकसित कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: Fact Check : अंग्रेजी अखबार पढ़ते राहुल गांधी की तस्वीर एक बार फिर दुष्प्रचार की मंशा से हो रही वायरल

    ये भी पढ़ें: स्टार रेटिंग से पता ही नहीं चलेगा आपके खाने में सॉल्ट, शुगर या फैट जरूरत से अधिक है- विशेषज्ञ