Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में ‘नवाखाई’ त्योहार का उल्लास

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 12:28 PM (IST)

    नए पैदावार से बने पकवानों का भगवान को भोग लगाकर पश्‍चिम ओडिशा के लोग धूम-धाम से नवाखाई का त्‍योहार मना रहे हैं।

    Hero Image

    भुवनेश्वर (एएनआई)। कृषि संबंधित त्योहार ‘नवाखाई’ आज पूरे पश्चिम ओडिशा में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर यहां धान के नए पैदावार से बनाए गए पकवान का भोग लगाकर धरती मां को आभार प्रकट किया जाता है और अगले साल के अच्छे फसल की कामना की जाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिसा के लोगों को ‘नवाखाई जुहार’ के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर लोग संबलपुर में मां सामालेश्वरी, कालाहांडी में मानिकेश्वरी, बोलंगीर में पटनेश्वरी, सोनपुर में सुरेश्वरी और सुंदरगढ़ में मां शेखरबासिनी को नवान्न (नये धान के पैदावार से चावल पकाकर) का भोग लगाते हैं। इसी तरह से हर गांव में ग्राम देवता को भोग लगाया जाता है।

    नुआखाई तयोहार के जरिए लोग धरती मां को आभार व्यक्त करते हैं और अगली फसल के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। वे नवान्न का भोग लगाकर अगले फसल के लिए कामना करते हैं।

    लोग आपस में भी एक दूसरे को नुआखाई भेटघाट ग्रीटिंग्स का आदान-प्रदान करते हैं। इस दिन चावल के नए पैदावार से विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं और संबधियों व दोस्तों के बीच बांटते हैं।

    हरियाणा मेंं गणेशोत्सव की धूम, गूंजा गणपति बप्पा मोरिया का घोष