विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NSA अजीत डोभाल ने आज ब्रिटेन के समकक्ष से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 07 Jul 2023 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2023 03:37 PM (IST)

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (National Security Advisor Ajit Doval) शुक्रवार को दिल्ली में अपने यूके समकक्ष टिम बैरो से ...और पढ़ें

NSA अजीत डोभाल आज ब्रिटेन के समकक्ष से कर सकते हैं मुलाकात
NSA अजीत डोभाल आज ब्रिटेन के समकक्ष से कर सकते हैं मुलाकात

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (National Security Advisor Ajit Doval) शुक्रवार को दिल्ली में अपने यूके समकक्ष टिम बैरो (UK counterpart Tim Barrow) से मुलाकात की।

बता दें कि दोनों के बीच यह मुलाकात इस साल की दूसरी मुलाकात है, इससे पहले दोनों ने 30 मार्च को अनौपचारिक मुलाकात की थी।

यह हाई-प्रोफाइल बैठक लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले और विरोध प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद हुई।

इससे पहले, 19 मार्च को लंदन में खालिस्तान समर्थक एक प्रदर्शनकारी भारतीय उच्चायोग की बालकनी पर चढ़ गया था और भारतीय ध्वज को उतार दिया था।

भारत ने ब्रिटेन के अधिकारियों से इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

क्यों मानी जा रही बैठक अहम

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से खालिस्तान समर्थक कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में एक्टिव हो गए हैं। कुछ दिन पहले बड़े नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी जिसके बाद वो भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भारतीय राजनयिकों के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इसी बीच भारतीय NSA अजित डोभाल की ब्रिटेन के NSA टिम बैरो के साथ मुलाकात होने जा रही है जिसे काफी अहम माना जा रहा है।

कुछ दिन पहले ब्रिटेन स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के चीफ और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खांडा की 15 जून को बर्मिंघम के एक अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसे खालिस्तान आंदोलन को लगने वाला बड़ा झटका माना गया था।