Move to Jagran APP

मार्च में मई की गर्मी, उत्तर भारत में 40 के पार पहुंचा पारा, हिमाचल में लू की स्थिति

उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।

By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 29 Mar 2018 07:57 AM (IST)Updated: Thu, 29 Mar 2018 08:04 AM (IST)
मार्च में मई की गर्मी, उत्तर भारत में 40 के पार पहुंचा पारा, हिमाचल में लू की स्थिति
मार्च में मई की गर्मी, उत्तर भारत में 40 के पार पहुंचा पारा, हिमाचल में लू की स्थिति

नई दिल्ली, (ब्यूरो)। अभी मार्च बीतने में तीन दिन हैं, लेकिन गर्मी ने तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा के गुरग्राम, दिल्ली के पालम में और राजस्थान के जैसलमेर में गर्मी ने मार्च में अपना रंग दिखा दिया है। हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है। इस तरह वहां लू की नौबत आ गई है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से ज्यादा पहुंच जाता है तो लू की स्थिति हो जाती है।

loksabha election banner

दिल्ली में आठ साल का रिकॉर्ड टूटा

एक दशक में दूसरी बार मार्च में दिल्ली वालों को इतनी अधिक गर्मी से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को पालम में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व पालम का तापमान 27 मार्च 2010 को 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ऊना में पारा 36 डिग्री 

हिमाचल के ऊना जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। ऊना में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश में पहली अप्रैल तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में लू चल सकती है।

राजस्थान में मार्च में ही मई-जून 

बुधवार को लगातार दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले वर्ष तक 40 डिग्री तापमान मई और जून में होता था। जयपुर का तापमान 38 डिग्री, जैसलमेर का 41, जोधपुर का 39.2, चुरू में 38.5, कोटा में 40, बाड़मेर में 40, बीकानेर में 40, भरतपुर में 37 व पाली में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

तपने लगा गुरग्राम

हरियाणा में सबसे अधिक तापमान गुरग्राम का रहा। गुरग्राम का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.