विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नदिया रेप पीडि़ता से मिलने वेटिकन से कोई नहीं आया: डेरेक ओ ब्रयान

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2015 10:20 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2015 10:24 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के नदिया में हुए सामूहिक बलात्‍कार की पीडि़ता से मिलने वेटिकन सिटी से कोई टीम नहीं आ रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ल्ी। पश्चिम बंगाल के नदिया में हुए सामूहिक बलात्कार की पीडि़ता से मिलने वेटिकन सिटी से कोई टीम नहीं आ रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इस बात का खंडन किया है और इसे एक अफवाह बताया है। उन्होंने बताया कि 71 वर्षीय नन के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वेटिकन सिटी में पोप रहते हैं और यह ईसाईयों का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र है। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, 'वेटिकन सिटी से कोई गैंगरेप पीडि़त नन से मिलने नहीं आ रहा है। ये सारी बातें अफवाह हैं।'

साथ ही ब्रायन ने बताया कि गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नन के साथ हुए सामूहिक बलात्कार से काफी आहत हुए हैं। पीएमओ ने पश्चिम बंगाल से इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है। मंगलवार को संसद में भी नदिया में नन के साथ हुए गैंगरेप का मुद्दा उठाया गया था।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म पीडि़त नन ने आरोपियों को माफ किया

इसे भी पढ़ें: चर्च हमले और नन गैंगरेप पर संसद में हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।