विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदेश से फिलहाल नहीं हटेगा AFSPA, हुर्रियत से बातचीत भी नहींः राजनाथ

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 02 Jul 2015 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 12:38 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर की दो दिनी यात्रा पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हुर्रियत से कोई बातचीत नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से फिलहाल AFSPA (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट) भी नहीं हटाया जाएगा।

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की दो दिनी यात्रा पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हुर्रियत से कोई बातचीत नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से फिलहाल AFSPA (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर एक्ट) भी नहीं हटाया जाएगा।

बाबा अमरनाथ के बर्फ से बने पवित्र शिवलिंग के दर्शन के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू पहुंचे। जहां राजभवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हुर्रियत से कोई बातचीत नहीं की जाएगी।

इसके अलावा जब उनसे अफस्पा (AFSPA) हटाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर से अफस्पा नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक अफस्पा नहीं हटाया जाएगा।

राजनाथ सिंह कश्मीर की इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्म्द सईद से भी मुलाकात करेंगे। वह सेना, अर्धसैनिक बलों,पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में सुरक्षा की स्थिति और विशेषरूप से अमरनाथ यात्रा के लिए किये गये इंतजामों की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लेने गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल बुधवार को जम्मू पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः श्री अमरनाथ यात्रा की राह सुविधाओं से संपन्न

ये भी पढ़ेंः बृहस्पतिवार को होंगे पवित्र हिमलिंग के पहले दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।