विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री अमरनाथ यात्रा की राह सुविधाओं से संपन्न

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 01 Jul 2015 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 08:15 PM (IST)

बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ठहरने, खाने-पीने, चिकित्सा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। राज्य के प्रवेश द्वार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, जागरण ब्यूरो। बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ठहरने, खाने-पीने, चिकित्सा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से पवित्र गुफा तक श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड व संबंधित जिला प्रशासन ने मिलकर सारे प्रबंध किए हैं।

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर, कठुआ, हीरानगर, सांबा में लंगर व ठहरने की व्यवस्था है। जम्मू में यात्री निवास में श्रद्धालुओं को ठहराने व यात्रा के लिए जत्थे को रोजाना रवाना करने की व्यवस्था है। जो श्रद्धालु जम्मू में यात्री निवास में रुके बिना सीधे ही पहलगाम या बालटाल पहुंच जाते हैं, उनके लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा, ऊधमपुर, कुद, पीढ़ा, रामबन में लंगर व ठहरने के प्रबंध हैं।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने प्रशासन के सहयोग से छह यात्री कैंप स्थापित किए हैं, जिसमें पहलगाम, बालटाल, चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंजतरणी और पवित्र गुफा शामिल हैं। इनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। यात्री कैंपों में बाथरूम, टायलेट, शेड भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। बाबा अमरनाथ के प्रथम दर्शन गुरुवार को होंगे। जम्मू के यात्री निवास में कड़ी सुरक्षा चौकसी है। माउंटेन व एवलांच रेस्क्यू टीमें भी तैनात की गई हैं।

धर्म से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्िलक करें-