यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किस हाईवे पर है सबसे कम टोल, ये एप तुरंत देगा जानकारी; NHAI जल्द शुरू करने जा रहा सुविधा
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्गयात्रा एप पर नया फीचर शुरू करने जा रहा है जो वाहन चालकों को दो स्थानों ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अपने राजमार्गयात्रा एप पर वाहन चालकों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। यह एप बताएगा कि किन्हीं दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन सा है। एनएचएआई के एप पर यह नया फीचर अगले महीने से शुरू होगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। राजमार्गयात्रा एप राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में व्यापक जानकारी देता है ओर उन्हें एक प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली भी प्रदान करता है।
भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (आईएचएमसीएल) के इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आईटीएस) के मुख्य उत्पाद अधिकारी अमृत सिंह ने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए तीन मार्ग हैं और यह एप वाहन चालकों को सबसे अच्छा रास्ता चुनने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा, 'आप दिल्ली से युमना एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ की यात्रा कर सकते हैं या गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर-लखनऊ के रास्ते से जा सकते हैं या मुरादाबाद-बरेली-सीतापुर-लखनऊ के रास्ते सफर कर सकते हैं। एप वाहन चालकों को दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ते के बारे में बताएगा।'
सिंह ने एनएचएआई की उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएमएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि दोपहिया और तिपहिया वाहन अवैध रूप से दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं।
