विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के कार्ड पर अपील-न चाहिए आशीर्वाद, न उपहार; केंद्र में हो मोदी सरकार

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 05 Mar 2019 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 07:56 PM (IST)

किसान के बेटे का दावा है कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ मोदी सरकार से प्रभावित है।

शादी के कार्ड पर अपील-न चाहिए आशीर्वाद, न उपहार; केंद्र में हो मोदी सरकार
शादी के कार्ड पर अपील-न चाहिए आशीर्वाद, न उपहार; केंद्र में हो मोदी सरकार

मुरैना(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में एक किसान के बेटे ने शादी के कार्ड पर अनूठी अपील छपवाई है। इसमें लिखा है कि 'न चाहिए आशीर्वाद न उपहार, हमें तो चाहिए केंद्र में फिर से मोदी सरकार'। किसान के बेटे का दावा है कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ मोदी सरकार से प्रभावित है। 

गांव दुल्हेनी निवासी किसान मुरारीलाल राठौर के बेटे राजकुमार का फलदान मंगलवार को हुआ। इसके लिए मुरारीलाल ने जो कार्ड छपवाए थे, उसके लिफाफे पर भाजपा के चिन्ह कमल के नीचे अंग्रेजी में नमो अगेन--2019 और नरेंद्र मोदी को फिर से सरकार में लाने की अपील छपवाई गई। कच्चे मकान में रहने वाले मुरारीलाल ने बताया कि यह अपील दूल्हा बनने जा रहे राजकुमार ने लिखवाई थी।

राजकुमार का कहना है कि उनका मकान कच्चा है और पिता छोटे किसान हैं। अभी पढ़ाई कर रहे राजकुमार का कहना है कि मोदी सरकार की योजनाओं का जो लाभ उन्हें मिला है, उससे उनके परिवार की दशा में सुधार आया है, इसलिए वे चाहते हैं कि फिर से केंद्र में मोदी ही आएं।

यूं बदली परिवार की जिंदगी

राजकुमार के मुताबिक, उनके कच्चे मकान में सबसे पहले मोदी की स्वच्छ भारत योजना से शौचालय बना। उनकी मां चूल्हे पर खाना बनती थीं, लेकिन उज्जवला योजना के तहत उन्हें रसोई गैस मिली। उनके पिता को वृद्धावस्था पेंशन भी मिल रही है और अब किसान सम्मान निधि भी जल्द मिल जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।