Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट 2023 neet.nta.nic.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM (IST)

    NEET UG Result 2023 Download नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट यूजी रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा नीट टॉपर लिस्ट 2023 और फाइनल आंसर की भी जारी की गई है।

    Hero Image
    NEET UG Result 2023 Download: नीट यूजी रिजल्ट 2023 neet.nta.nic.in पर जारी, यहां से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

    NEET UG Result 2023 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज मंगलवार को रात 11 बजे नीट यूजी रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो छात्र अंडरग्रेजुएट के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET Result 2023) में शामिल हुए, वह नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट यूजी रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल नीट यूजी 2023 परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। नीट यूजी 2023 के परिणामों के साथ, एनटीए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के टॉपर्स, कट-ऑफ पर्सेंटाइल और फाइनल आंसर की 2023 भी जारी कर दी है। यहां छात्र नीट यूजी 2023 परिणाम और नीट यूजी फाइनल आंसर समेत पूरा अपडेट देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2023 Check Direct Link

    NEET UG रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    चरण 1: नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

    चरण 2: होमपेज पर नीट यूजी रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3: उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल विवरण के साथ लॉग इन करना होगा।

    चरण 4: नीट यूजी 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।

    चरण 5: नीट यूजी 2023 रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

    NEET UG परिणाम 2023: टॉपर्स की सूची

    यहां उन उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं जिन्होंने NEET 2023 में अच्छा स्कोर किया है

    - प्रबंजन जे

    - बोरा वरुण चक्रवर्ती

    - कौस्तव बाउरी

    - प्रांजल अग्रवाल

    - ध्रुव आडवान

    -सूर्य सिद्धार्थ एन

    -श्रीनिकेत रवि

    - स्वयं शक्ति त्रिपाठी

    - वरुण एस

    - पार्थ खंडेलवाल

    NEET UG 2023: परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी

    NEET UG 2023 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया गया था।