Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुलदीप सिंह सेंगर की उम्र कैद की सजा से संतुष्ट नहीं ट्विटर यूजर्स अब कर रहे हैं ये मांग

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Sat, 21 Dec 2019 12:44 AM (IST)

    न्यायपालिका ने सेंगर के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(सी) के तहत उम्रकैद की सजा और 25 लाख जुर्माने की घोषणा की।

    कुलदीप सिंह सेंगर की उम्र कैद की सजा से संतुष्ट नहीं ट्विटर यूजर्स अब कर रहे हैं ये मांग

    नई दिल्ली, आइएएनएस। उन्नाव दुष्कर्म मामले में विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भले ही उम्रकैद की सजा सुना दी, लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं है। ट्विटर पर यूजर्स ने सेंगर को मौत की सजा देने की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेंगर की सजा से संतुष्ट नहीं ट्विटर पर यूजर्स

    एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'आखिरकार, लंबे समय बाद हमारी न्यायपालिका ने सेंगर के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(सी) के तहत उम्रकैद की सजा और 25 लाख जुर्माने की घोषणा की और दावा किया कि न्याय कर दिया!! क्या आपको सही में लगता है कि पीडि़ता को न्याय मिला है??'

    पीडि़ता पर हमला करने की कोशिश भी की थी, सिर्फ उम्रकैद की सजा क्यों? मृत्युदंड क्यों नहीं?

    कई यूजर्स ने खास समूह के समर्थकों के साथ सेंगर की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, 'लोगों को उनके कपड़ों से पहचाना जा सकता है।' एक यूजर ने लिखा, 'मेरा अदालत से सवाल है- उसने पीडि़ता पर हमला करने की कोशिश भी की थी, सिर्फ उम्रकैद की सजा क्यों? मृत्युदंड क्यों नहीं?'

    कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी पर लटका दो

    एक पोस्ट में लिखा गया, 'कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी पर लटका दो' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'मैं सेंगर के लिए मृत्युदंड की मांग करता हूं।'