विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swasth Sabal Bharat: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया आह्वान, कहा- अंगदान के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी

By Umesh KumarEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2022 06:50 PM (IST)

मनसुख मंडाविया ने देश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया आह्वान। (फाइल फोटो)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया आह्वान। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने शनिवार को दिल्ली में वर्चुअल तरीके से ‘स्वस्थ सबल भारत’ (Swasth Sabal Bharat) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Ganga Prasad) भी मौजूद रहे।

मनसुख मंडाविया ने देश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों का आगे आना बहुत जरूरी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, इसका उद्देश्य है कि वर्तमान हालातों के देखते हुए अंगदान, नेत्रदान जैसे मुद्दों पर चर्चा हो। साथ ही निकट भविष्य में आने वाली समस्याओं का उपाय खोजा जा सके।

“संस्कृति और परंपार से जुड़ा है मुद्दा”

मनसुख मंडाविया ने अंगदान के नेक काम की सराहना करते हुए कहा कि, ‘यह हमारे संस्कृति और परंपरा में शामलि है कि हम अपने बारे में ही नहीं सोचते बल्कि दूसरे के बारें में भी सोचते हैं। अंगदान का भी मुद्दा हमारे परंपरा से जुड़ा हुआ है’।

“मानवता के लिए करेंगे अंगदान”

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे लोगों की जन भागीदारी बढ़े और लोग आगे आकर मानवता के लिए अंगदान करें। आगे कहा कि यह केवल सरकार और एनजीओ के प्रयासों से सफल नहीं होगा, बल्कि इसके लिए एक जन आंदोलन के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।

मंडाविया ने कहा कि मंत्रालय इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि लोगों ज्यादा से ज्यादा अंगदान करें। यह अभियान देश के लोगों के बिना संभव नहीं हो पाएगा।