Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, डीसीएम और कंटेनर में भिड़ंत; छह लोगों की गई जान

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 10:45 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। हादसा कृष्णा जिले के क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव के पास हुआ। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसा लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में दोनों ही वाहनों के चालकों की भी जान चली गई है।

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत। (फोटो- एएनआई)

    आईएएनएस, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर और डीसीएम वैन की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली के निकट हुआ। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की भी जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक कंटेनर पुडुचेरी से भीमावरम जा रहा था। सीतानपल्ली के निकट विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम से जा भिड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: UP Police में 'आउटसोर्सिंग' पर छिड़ा विवाद तो शुरू हुई जांच, अखि‍लेश-प्रि‍यंका ने सरकार को घेरा; कही ये बात

    ट्रैक्टर को बचाने में हुआ हादसा

    एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक कंटेनर चालक ने लकड़ी के लट्ठों से भरे ट्रैक्टर से बचने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी डीसीएम वैन में टक्कर हो गई। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में से पांच कोनासीमा जिले के तल्लारेवु के निवासी थे।

    मछली पकड़ने जा रहे थे

    डीसीएम में करीब 10 लोग सवार थे और मछली पकड़ने जा रहे थे। घायलों को मछलीपट्टनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। आंध्र प्रदेश के मंत्री कोल्लू रवींद्र ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें: TMC सांसद यूसुफ पठान को झटका, वडोदरा नगर निगम ने पकड़ा दिया नोटिस; आखिर क्यों बढ़ी पूर्व क्रिकेटर की परेशानी?

    comedy show banner