Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से दरभंगा जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट रद, यात्रियों ने किया हंगामा; CISF के जवानों ने कराया शांत

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 14 Aug 2025 09:57 PM (IST)

    दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E360 को मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया। दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचने का समय प्रतिबंधित रनवे संचालन घंटों से अधिक होने के कारण यह फैसला लिया गया। यात्रियों को विमान से उतारने के बाद कुछ ने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन CISF और हवाई अड्डा कर्मचारियों ने उन्हें शांत किया। इंडिगो ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की।

    Hero Image
    दिल्ली से दरभंगा जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट रद।

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली से दरभंगा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E360 को गुरुवार (14 अगस्त) को रद कर दिया गया। दरअसल, दिल्ली में मौसम संबंधी देरी के कारण उड़ान का दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचने का समय वहां के प्रतिबंधित रनवे संचालन घंटों से अधिक हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया, लेकिन कुछ यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में CISF और हवाई अड्डा कर्मचारियों ने उन्हें शांतिपूर्वक वापस ले गए।

    यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था 

    इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की और वैकल्पिक उड़ान विकल्प प्रदान किए। सूत्रों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हवाई अड्डा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई की और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

    यह भी पढ़ें- DSSSB Court Attendant Recruitment 2025: एप्लीकेशन विंडो 26 अगस्त से एक्टिव, यहां से कर सकेंगे अप्लाई