Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और कई राज्‍यों के राज्‍यपाल रहे वेद मारवाह का निधन

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sat, 06 Jun 2020 07:10 AM (IST)

    1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर रहे वेद मारवाह का गोवा में शुक्रवार रात निधन हो गया।

    दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और कई राज्‍यों के राज्‍यपाल रहे वेद मारवाह का निधन

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार रात आठ बजे गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनका जन्म पेशावर में हुआ था। वह मणिपुर, झारखंड और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे। जानकारी के अलुसार उन्होंने गोवा के मापुसा के असिलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।  उनके पिता विभाजन के बाद भारत आ गए थे। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मारवाह ने अपने 36 साल के करियर में विभिन्न राज्यों में काम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहे। उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों के मुताबिक वे एक सख्त अधिकारी और नर्म दिल इंसान थे। उन्होंने तीन राज्यों में राज्यपाल के रूप में भी सेवा दी। वेद मारवाह 1999 से 2000 तक मणिपुर, 2000 से 2001 तक मिजोरम और 2003 से 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे।

    चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया

    वेद मारवाह ने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं। मारवाह के निधन पर गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया कि हम पुलिस फोर्स के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दुखी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं। हमारी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ है। 

    पूर्व चुनाव आयुक्‍त एसवाई कुरैशी ने भी वेद मारवाह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं वेद मारवाह के निधन से दुखी हूं। कभी वह जेएस वुमंस डेवलमपेंट्स में मेरे बॉस हुआ करते थे। सेंट स्टीफंस कॉलेज में वह अध्यक्ष थे और मैं उपाध्यक्ष था। उनकी आत्मा को शांति मिले।