विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Delhi: नए साल पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 01 Jan 2023 02:02 AM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2023 06:41 AM (IST)

Earthquake in Delhi नए साल का जश्न अभी खत्म हुआ ही नहीं था कि लोगों को रात करीब 119 बजे ...और पढ़ें

दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके
दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली, एजेंसी। Earthquake in Delhi: नए साल 2023 का आगाज भूकंप के साथ हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों रात करीब 1.19 बजे भूकंप के के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई।

हरियाणा में भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismolog) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। बता दें, इससे पहले दिल्ली में 29 नवंबर 2022 को 2.5 और 12 नवंबर को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। 

यह भी पढ़ें: Earthquake in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

नए साल के पहले दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के जिला झज्जर सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार झज्जर का बेरी भूकंप का केंद्र रहा।

मणिपुर में 4.1 तीव्रता का भूकंप

बता दें, इससे पहले मणिपुर के उखरुल में 30 दिसंबर 2022 को रात 11 बजकर 46 मिनट 21 सेकेंड पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 130 किमी नीचे थी।

असम में 3.5 तीव्रता का भूकंप

असम की राजधानी गुवाहाटी में 29 दिसंबर को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप दिन में 12 बजकर 27 मिनट 50 सेकेंड पर आया था।

ये भी पढ़ें:

Year Ender 2022: 5जी, डिजिटल रुपए की सौगात, थॉमस कप की खुशी, अग्नि से मिली शक्ति, एयर इंडिया की हुई घर वापसी

Fact Check : अदरक के जरिए नहीं किया जा सकता कोरोना से बचाव, वायरल दावा गलत