Move to Jagran APP

दाती महाराज के खिलाफ एक्शन में दिल्ली क्राइम बांच की टीम, जारी है छापेमारी की कार्रवाई

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे दाती महाराज गुरुवार दोपहर बाद राजस्थान के पाली स्थित अपने आश्रम से अचानक गायब हो गए। वह कहां गए, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 04:39 PM (IST)
दाती महाराज के खिलाफ एक्शन में दिल्ली क्राइम बांच की टीम, जारी है छापेमारी की कार्रवाई
दाती महाराज के खिलाफ एक्शन में दिल्ली क्राइम बांच की टीम, जारी है छापेमारी की कार्रवाई

नई दिल्ली [जेएनएन]। दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज (असली नाम मदनलाल) और उसके दो शिष्यों द्वारा 25 साल की युवती से दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को उसके आश्रम पहुंची। आश्रम पहुंचने के बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

इससे पहले गुरुवार को भी टीम दाती महाराज के आश्रम पहुंची थी और चार घंटे तक छानबीन की थी। युवती ने शिकायत में आश्रम के जिस-जिस कमरे में दाती महाराज व उसके दो शिष्यों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही थी, उन सभी कमरों में जाकर क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच की थी।

संयुक्त आयुक्त क्राइम ब्रांच आलोक कुमार के मुताबिक, जल्द ही दाती महाराज व उसके दोनों शिष्यों को दबोच लिया जाएगा। युवती ने क्राइम ब्रांच को विस्तार से जानकारी दी थी कि आश्रम में उनके साथ कब-कब और कहां-कहां दुष्कर्म, कुकर्म व अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। पुलिस को युवती द्वारा दी गईं जानकारियां सही मिलीं। साथ ही पुलिस को आश्रम से कई सबूत भी मिले हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान निवासी पीड़िता के परिजनों ने करीब 10 साल पहले उन्हें पढ़ाई के लिए दाती के राजस्थान के पाली स्थित बालाग्राम गुरुकुल आश्रम में भेजा था। बाद में उन्हें दिल्ली के छतरपुर स्थित आश्रम में भेज दिया गया। शिकायत में युवती ने कहा है कि करीब दो साल पहले दाती महाराज ने छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के आश्रम में उनके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। बाद में उसके दो शिष्यों ने भी उनके साथ आश्रम में कई बार दुष्कर्म किया था।

राजस्थान स्थित आश्रम में भी उनके साथ तीनों ने कई बार दुष्कर्म, कुकर्म तथा अप्राकृतिक यौनाचार किया और धमकाया। धमकी से डर कर युवती ने दो साल तक किसी को इस बाबत कुछ नहीं बताया। इसके बाद परिजनों को आपबीती बताई तो उनके कहने पर युवती ने शनिवार को मामला दर्ज कराया।

दोपहर बाद पाली आश्रम से गायब हो गए दाती महाराज

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे दाती महाराज गुरुवार दोपहर बाद राजस्थान के पाली स्थित अपने आश्रम से अचानक गायब हो गए। वह कहां गए, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। हालांकि, एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने इतना जरूर कहा है कि यह मामला किसी सुनील जैन के कारण सामने आया है और वह सोमवार को दिल्ली में पुलिस के सामने पेश होकर अपनी बात कहेंगे।

उनका पाली में सोजत रोड पर आश्रम है, जहां करीब 800 बच्चियां पढ़ती हैं। गुरुवार दोपहर तक वह यहीं थे और लोगों से मिल भी रहे थे, लेकिन दोपहर बाद वह आश्रम से गायब हो गए। वह कहां गए हैं, इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है और उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। शायद इस सूचना के बाद ही वह गायब हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस बीच एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी सुनील जैन ने उन्हें कुछ दिन पहले पैसों के मामले में बर्बाद करने की धमकी दी थी। यह उसी से जुड़ा मामला है। सोमवार को वह दिल्ली पुलिस के सामने पेश हो कर स्थिति साफ कर देंगे।

दाती महाराज की शिष्या है पीड़िता

पीड़िता आरोपी बाबा की शिष्या है और उसका आरोप है कि दाती महाराज और उसके शिष्यों ने दिल्ली व राजस्थान में स्थित शनि मंदिर के आश्रम में उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसके साथ राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

दाती महाराज ने दी थी धमकी

यहां यह भी बता दें कि दुष्कर्म का यह मामला वर्ष 2016 का है। महिला का कहना है कि 2 साल पहले शनि धाम के अंदर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि दुष्कर्म करने के बाद दाती महाराज ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि उस समय उन्होंने अपनी बेटी को दाती महाराज के संरक्षण में उनके आश्रम में ही छोड़ दिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.