विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Human Trafficking: भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते से देश में हो रहा अवैध घुसपैठ, म्यांमार के तीन नागरिक शामिल; NIA ने लिया एक्शन

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 04 Feb 2024 04:10 PM (IST)

Human Trafficking राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मानव तस्करी मामले में म्यांमार के तीन नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल ...और पढ़ें

Human Trafficking: NIA ने किया आरोपपत्र दाखिल (फाइल फोटो)
Human Trafficking: NIA ने किया आरोपपत्र दाखिल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मानव तस्करी मामले में NIA की कार्रवाई।
  2. NIA ने किया आरोपपत्र दाखिल
  3. एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे आरोपी।

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मानव तस्करी मामले में म्यांमार के तीन नागरिकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, NIA ने उनके खिलाफ भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से भारत में विदेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ और तस्करी के मामले में आरोपपत्र दायर किया है।

केंद्रीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रबीउल इस्लाम, शफी आलम उर्फ सैयदुल इस्लाम और मोहम्मद उस्मान के खिलाफ ये आरोप पत्र दायर किया गया है। ये सभी म्यांमार के स्थायी निवासी हैं।

अवैध रूप से भारत में किया था प्रवेश

NIA के अनुसार, उन्होंने तस्करों और दलालों की मिलीभगत से वैध दस्तावेजों के बिना अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। साथ ही वह अवैध सीमा मार्गों के माध्यम से कई अन्य विदेशी नागरिकों की घुसपैठ में भी शामिल थे।

एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे आरोपी

अधिकारी ने कहा कि वह विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल तस्करों और दलालों के एक सुसंगठित नेटवर्क का हिस्सा थे। वे बांग्लादेश में शरण लेने वाली कमजोर रोहिंग्या महिलाओं को भी झूठा वादा देकर भारत में शरण देने की कोशिश में लगे हुए थे।

यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में महिलाओं को बेचा

एनआईए ने कहा कि ऐसी महिलाओं को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और हरियाणा सहित विभिन्न भारतीय राज्यों में जबरन विवाह के लिए बेच दिया गया था। एनआईए की जांच में दस्तावेजों की जालसाजी के उदाहरण और सबूत सामने आए हैं। उन्हें ये भी पता चला है कि रबी इस्लाम और मोहम्मद उस्मान ने धोखाधड़ी से आधार कार्ड प्राप्त किए थे।

यह भी पढ़ें- Karnataka: KEONICS में अनियमितताओं की जांच करेगी सिद्धारमैया सरकार, रिटायर्ड IAS के नेतृत्व में गठित की समिति

बैंक खाते खोलने के लिए किया आधार कार्ड का इस्तेमाल

एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने इनका इस्तेमाल कई सिम कार्ड हासिल करने और बैंक खाते खोलने के लिए भी किया था। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने पिछले साल 7 नवंबर को मामले की जांच शुरू की थी। जिसके बाद से एक इंटरनेशनल मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें- PM Modi in Assam: 'हमने विकास और विरासत को बनाया अपनी नीति', असम में 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण करते हुए बोले पीएम