विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया के मंच पर स्टार हैं पीएम मोदी, सबसे अधिक फॉलोअर्स

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 20 Jan 2017 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 05:18 PM (IST)

चाहे ट्वीटर हो या फेसबुक सोशल मीडिया के हर प्‍लेटफार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सिक्‍का जमा दिया है।

सोशल मीडिया के मंच पर स्टार हैं पीएम मोदी, सबसे अधिक फॉलोअर्स
सोशल मीडिया के मंच पर स्टार हैं पीएम मोदी, सबसे अधिक फॉलोअर्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। बराक ओबामा ने 45वें अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए तो रास्ता बनाया ही साथ ही सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी को दुनिया को सबसे लोकप्रिय नेता बनने का स्थान दे दिया। अब ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब और गूगल प्लस पर प्रधानमंत्री मोदी के सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं।

नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मॉडर्न कम्युनिकेशन व डिजिटल अभियान को शुरु किया।

पढ़ें: प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की भाजपा

वर्तमान में मोदी के ट्वीटर पर 26.5 मिलियन, फेसबुक पर 39.2 मिलियन, गूगल प्लस पर 3.2 मिलियन, लिंक्डइन पर 1.99 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन और यूट्यूब पर 5,91,000 फॉलोअर्स हैं।

उनके मोबाइल एप ने 10 मिलियन डाउनलोड के आंकड़े को पार कर लिया और किसी राजनेता के लिए सबसे अधिक उपयोग होने वाला एप बना। इस एप में गेम फीचर्स भी हैं। इस एप के जरिए प्रधानमंत्री नियमित तौर पर विभिन्न मुद्दों पर सुझाव मांगते हैं।

हाल में लांच BHIM एप के जरिए उन्होंने गरीबों को भुगतान करने और कमाने की ताकत मुहैया कराई जिसके जरिए बिना बैंक गए ही लोग पैसे का काम कैशलेस सिस्टम के जरिए कर सकते हैं।

संदेश टू सोल्जर्स, माई क्लीन इंडिया, इनक्रेडिबल इंडिया, सेल्फी विद डॉटर जैसे ट्वीटर कैंपेन को भारत सरकार ने शुरू किया, जिसे भारी जनसमर्थन मिला।

इसके अलावा भारतीय नागरिक किसी भी समय MyGov.in वेबसाइट को कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं और यहां अपने सुझाव शेयर कर सकते हैं। इस पोर्टल के 4 मिलियन सदस्य हैं।

पढ़ें: कैलेंडर में PM मोदी की तस्वीर पर हंगामे के बाद भी नहीं घटी खादी की बिक्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।