Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mysteriously Abandoned Places In The World: ये हैं दुनिया की रहस्यमयी ऐसी जगहें, जहां कोई नहीं जाता

    By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 16 Jan 2023 10:45 AM (IST)

    Abandoned Places दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहां कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया की 16 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सालों से वीरान हैं। यहां कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है।

    Hero Image
    दुनिया में रहस्यमय तरीके से वीरान स्थान

    नई दिल्ली,आनलाइन डेस्क। Mysteriously Abandoned Places In The World दुनिया में बहुत सी विचित्र जगह हैं। इसमें से कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां कोई नहीं जाता है। इन जगहों पर न जाने की भी अलग-अलग वजह हैं। आज हम आपको दुनिया की 16 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरत भी हैं और जहां सालों से कोई भी व्यक्ति नहीं गया है और यह जगह वीरान पड़ी हैं। ऐसे में इन जगहों पर अब सिर्फ सन्नाटा पसरा रहता है और यह जगह लोगों के बीच में सिर्फ चर्चाओं में रह गई हैं। तो आइये जानते हैं आखिर कहां-कहां है दुनिया की यह विचित्र जगह।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. नारा ड्रीमलैंड अमेजमेंट पार्क, जापान

    नारा ड्रीमलैंड जापान स्थित एक अमेजमेंट पार्क है। यह डिज्नी वर्ल्ड को अपना प्रतियोगी मानता था। इस पार्क का निर्माण 1961 में किया गया और कई सालों तक यह चलता रहा। हालांकि, बाद में यहां लोगों की संख्या कम होने की वजह से इसे साल 2006 में बंद करना पड़ा। यहां पर रोलर कोस्टर, रेल व गेम स्टेशन समेत एक पार्क के लिए जरूरी सभी राइड व गेम की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन, इसके बावजूद इसे बंद होना पड़ा। यहां पर जाना मना है। एक फोटोग्राफर तस्वीर लेने पहुंचा, तो उसे जुर्माना भरना पड़ा था।

    2. टनल ऑफ लव, यूक्रेन

    इन दिनों यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे तनाव की वजह से यूक्रेन में तबाही है। लेकिन, यहां एक ऐसी जगह भी है, जिसे टनल ऑफ लव भी कहा जाता है। यह पूरी तरह से हरियाली से घिरी हुई है। वहीं, इसमें एक ट्रेन का ट्रैक गुजरता है, जो कि एक फैक्ट्री तक पहुंचता है। ट्रेन दिन में तीन बार यहां से गुजरती है। बाकी समय में फोटोग्राफर यहां की सुदंरता को कैमरे में कैद करते हैं।

    3. रूसी मिसाइल फैक्ट्री

    इस जगह के बारे में कहा जाता है कि LanaSator नाम की एक लड़की एक कैमरे के साथ NPO Energomash की एक फ़ैक्टरी में घुस गई थी। रूसी सरकार इससे खुश नहीं थी और इसके लिए उसे परेशान भी किया गया। हालांकि, कहा जाता है कि उसने बेहतरीन तस्वीरें बनाईं, जिसमें फैक्ट्री में कोई नहीं था। निगरानी कैमरों को छोड़कर कहीं भी कोई गार्ड नहीं था। कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी रॉकेट लॉन्चिंग कंपनियों में से एक है।

    4. क्रैको- द घोस्ट सिटी, ईटली

    क्रेको दक्षिण इटली के मटेरा प्रांत में एक इतालवी भूतिया शहर है। यहां बार-बार भूस्खलन होता था, तो इसे 1963 में खाली करा लिया गया था। यह घोस्ट सिटी समुद्र के नजदीक है। वहीं, यह शहर गहराई में भी है। अब यहां कोई नहीं रहता है और यह शहर सालों से वीरान पड़ा है। हालांकि, कुछ फिल्मों की शूटिंग यहां पर हो जाती है।

    5. मिशिगन रेलवे स्टेशन, डेट्रॉयट

    मिशिगन रेलेव स्टेशन अमेरिका के डेट्रॉयट में स्थित है। यह आलीशान रेलवे स्टेशनों में शुमार हुआ करता था। हालांकि, बीते 25 वर्षों से यहां कोई भी ट्रेन भी नहीं आई और यह जगह वीरान पड़ी है। इस स्टेशन के निर्माण की बात करें तो निर्माण को 100 साल से ज्यादा हो गए हैं। यह उस समय सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी हुआ करता था। इसे लेकर लोगों का कहना है कि इसे दोबारा से बनाने के लिए पैसे नहीं है। वहीं, कुछ लोग बर्बाद होती इस खूबसूरत जगह की फोटो लेते हैं।

    6. द कैसल ऑफ बोडियम

    यह एक सुंदर महल है, जो कि इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स में बना हुआ है। इसे 1385 में सर एडवर्ड डालिनग्रीग के नेतृत्व में बनवाया गया था। इस शहर में बहुत से लड़ाईयां लड़ी गई थी, ऐसे में फिर भी यह इमारत पूरी तरह से सुरक्षित बची हुई है। हालांकि, यह इमारत खाली है। इस इमारत का जीर्णोधार लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया था।

    7. मौनसेल समुद्र किला

    यह समुद्र में जंग लगे हुए किले की तरह हैं। मौनसेल किले को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में बनाया गया था। इन इमारतों को एक पतली लोहे की जंजीर के साथ बांधा गया था। पहले मूल रूप से तीन किले हुआ करते थे, लेकिन अब केवल दो ही रह गए हैं। तीसरा किला एक तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और एक अन्य जहाज द्वारा क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे 1959 में ध्वस्त कर दिया गया था। यहां से समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन भी संचालित करते थे।

    8. यूक्रेन का पिपरियात शहर

    यूक्रेनियन पिपरियात शहर में साल 1986 में ब्लॉक 4 के विस्फोट के बाद पूरे शहर को खाली कर दिया गया था। तब से यह शहर खाली पड़ा है। यह शहर पूरी तरह से बसा हुआ था, लेकिन समय के साथ यह खाली हो गया। अब यहां कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है। यह कहा जाता है कि यहां रेडियोधर्मी विकिरण नहीं है, लेकिन इसके बावजूद लोगों में डर रहता है और यहां का रुख कोई नहीं करता है।

    9. डच आइलैंड पर बना अंतिम घर

    मैरीलैंड के चेसापीक खाड़ी में डच द्वीप तेजी से मिटने वाला द्वीप है। यहां कभी मछुआरे और किसान रहा करते थे। यहां एक घर भी बना हुआ है, जिसका निर्माण 1888 में किया गया था। इसके मालिक रहे स्टीफन व्हाइट ने घर को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह विफल रहे। अब यहां पर कोई भी शख्स नहीं जाता है।

    10.द कैरी वे ट्रेल

    यह आयरलैंड के सबसे खूबसूरत ट्रेल में से एक है। वहीं, यह सड़क 200 किलोमीटर से अधिक लंबी है। इस रास्ते पर गुजरने के दौरान कई खूबसूरत गांव और नजारे देखने को मिलते हैं।

    11. वंडरलैंड अमेजमेंट पार्क, चीन

    वंडरलैंड थीम पार्क चीन में बनाया गया था, जो कि बहुत बड़ा है। इसे बीजिंग से 32 किलोमीटर दूर बनाया गया। यह एशिया का सबसे बड़ा थीम पार्क होता, लेकिन इसका पूरा निर्माण नहीं हो सका। परियोजना को 1998 में वित्तीय कारणों से रद्द कर दिया गया फिर 2008 में इसे फिर से बनाने के लिए कोशिश की गई, लेकिन अंत में भी यह पूरा नहीं हो सका।

    12. अंगकोर वाट, कंबोडिया

    अंगकोर वाट अंगकोर में सबसे प्रमुख मंदिर है। इसे 1113 और 1150 के बीच बनाया गया था। इसे बनाने के लिए 5000 मूर्तिकार और पत्थर तराशने वाले लोग व 50 हजार मजदूर लगे थे। साथ ही इसे बनाने में 30 साल लगे थे। यह हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    13.जर्मन फिशिंग कॉटेज

    यह कॉटेज बवेरिया और साल्ज़बर्ग के बीच जंक्शन पर बेरचटेगडेन नेशनल पार्क में है। यह 1978 में बनाया गया था। फिशिंग एरिया 210 वर्ग किलोमीटर में स्थित है। यहां साफ पानी में बनी हुई एक झोपड़ी भी है, जो कि पहाड़ों के बीच बनी हुई है। हालांकि, यह जगह वीरान है।

    14. केप रोमानों में डॉम हाउस

    यहां गुंबद वाले घर 1981 में बनाए गए थे, जिन्हें बाद में साल 2005 में एक जॉन टोस्टो नाम के व्यक्ति ने खरीदा था। उन्होंने इसका जीर्णोधार कराने की कोशिश, लेकिन उन्हें इसका विरोध झेलना पड़ा। यह गुंबददार घर पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इसे लोग तैरता हुआ जंगल भी कहते हैं और यह एक आकर्षक दृश्य है। यह दिखने में भी काफी भयावह है। इसे गूगल मैप की मदद से भी देखा जा सकता है।

    15. कोलमैनस्पोक, नाम्बिबिया

    बताया जाता है कि साल 1908 में एक अश्वेत श्रमिक को यहां एक हीरा मिला, जिसके बाद जर्मन द्वारा इस पूरे शहर का निर्माण किया गया। शुरुआत में यहां खनन करके लोगों ने अच्छा खासा पैसा बनाया। यहां पर ट्राम चलाने के साथ कई सुविधाएं दी गईं। हालांकि, पहले विश्व युद्ध के बाद यहां पर हीरों का स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद यह जगह खाली होती चली गई। साल 1954 में यह जगह पूरी तरह से खाली हो गई। अब यहां कोई नहीं रहता, लेकिन लोग अब सिर्फ इसे देखने के लिए पहुंचते हैं, वो भी कुछ फोटोग्राफर यहां फोटो खींचने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर सिर्फ मिट्टी का ढेर देखने को मिल जाएगा, जिससे यह शहर रेगिस्तान लगता है।

    16. द क्राइस्ट ऑफ द डेप्थ

    द क्राइस्ट ऑफ द डेप्थ जिनका दूसरा नाम क्रिस्टोडेग्लाबिसी है। यह भूमध्य सागर के तल पर ढाई मीटर की एक मूर्ति है। इस मूर्ति को 1954 में डारियो गोंजात्ती की याद में पानी के नीचे रखा गया था, जिनकी 1947 में गोताखोरी के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह मूर्ति इटली के लिगुरिया में सैन फ्रुटुसो समुद्र तट पर स्थित है। मूर्ति को 2003 में बाहर निकालकर इसकी मरम्मत की गई थी। क्योंकि, एक नाव के लंगर की वजह से इस मूर्ति का एक हाथ टूट गया था।