विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, क्या है 'सिटी किलर' जिस पर NASA की भी है नजर

Published: Fri, 21 Feb 2025 03:34 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2025 03:49 PM (IST)

What is city killer मुंबई के करोड़ों लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को City Killer ...और पढ़ें

Mumbai Asteroid मुंबई पर खतरा मंडरा रहा है। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
Mumbai Asteroid मुंबई पर खतरा मंडरा रहा है। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. मुंबई पर एस्टेरॉयड गिरने का खतरा बताया जा रहा है।
  2. दुनिया के कई शहरों को नासा ने चेताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। What is city killer मुंबई के लिए नासा ने एक डराने वाली खबर जारी की है। नासा के अनुसार, मुंबई की लगभग 2 करोड़ जनसंख्या की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को City Killer भी कहा जा रहा है।

दरअसल, मुंबई पर एस्टेरॉयड गिरने का खतरा बताया जा रहा है। 

एस्टेरॉयड से तबाह हो सकता है मुंबई

नासा का कहना है कि अगर ये एस्टेरॉयड राज्य से टकराता है तो पूरा मुंबई शहर तबाह हो सकता है। इस  

एस्टेरॉयड का नाम YR4 है, जिसे City Killer भी कहा जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में खोजे जाने के बाद से ही एस्टेरॉयड YR4 पर एस्ट्रोनॉमर्स की गहरी नजर है। 

NASA की भी नजर

'सिटी किलर' कहे जाने वाले इस एस्टेरॉयड के 22 दिसंबर 2032 को हमारे ग्रह के नजदीक से गुजरने की संभावना है। इस दौरान वो हमारे ग्रह से टकरा सकता है, जिसकी संभावना अब 1.5 प्रतिशत है।

चूंकि एस्टेरॉयड के हमारे ग्रह से टकराने की संभावना एक प्रतिशत से ज्यादा है, इसलिए NASA समेत दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर बारीकी से नजर रख रही हैं।

मुंबई के साथ इन क्षेत्रों को भी चेताया

एस्ट्रोनॉमर्स ने YR4 को लेकर एक पोस्ट भी किया है। इसमें एस्टेरॉयड के गिरने से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के बारे में बताया गया है। यह NASA के आकलन पर आधारित है, जैसा कि साइंटिफिक अमेरिकन ने बताया है।

जो क्षेत्र प्रभावित होंगे उनमें पूर्वी प्रशांत महासागर से दक्षिण एशिया तक के क्षेत्र हैं। यह बोगोटा, कोलंबिया, लागोस, नाइजीरिया और मुंबई जैसे बड़ी जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं। 

130 से 300 फीट चौड़ा है एस्टेरॉयड 

माना जा रहा है कि एस्टेरॉयड 130 से 300 फीट चौड़ा है। यदि एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टक्कर होती है, तो चाहे एस्टेरॉयड पृथ्वी के आसमान में टूट जाए या धरती पर गड्ढा बनाए, वो एक बहुत घातक विस्फोट हो सकता है।