Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Rain News: भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों मे जलभराव, पालघर और ठाणे में येलो अलर्ट जारी

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2022 06:55 AM (IST)

    भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई नीचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में 1 जुलाई और 2 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव। (फोटो सोर्स: एएनआइ)

    मुंबई, एएनआइ।  मुंबई में गुरुवार सुबह से ही लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई नीचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा है। बारिश की वजह से मुंबई में लोअर परेल में एन.एम. जोशी रोड में भी बारिश की वजह से जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के माटुंगा में भी लोगों को जलजमाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

    मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण अंधेरी के कुछ हिस्सों में भीषण जलजमाव हो गया। सड़कों पर यातायात बाधित हो चुकी है। 

    मुंबई के गांधी मार्केट इलाके में भी लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है।

    गौरतलब है कि मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Meteorological Centre,Mumbai)  ने शहर में 1 जुलाई और 2 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें महानगर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

    अगले 2 दिनों तक पालघर और ठाणे में येलो अलर्ट जारी की गई है।