MP News: कंटेनर की चपेट में आई इंदौर की महिला कांवड़ यात्री, मौके पर हुई मौत; वाहन चालत फरार
इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-मुंबई हाईवे पर बुधवार देर रात कांवड़ ले जा रही महिला कंटेनर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पाए ही मौत हो गई। थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह हिहोर ने बताया कि 27 वर्षीय ममता बागवान निवासी प्रीमियम पार्क अरबिंदो बाणगंगा आदर्श कांवड़ यात्रा की संयोजक थीं। उनके साथ इंदौर के करीब 15 कांवड़िये महेश्वर से जल लेकर उज्जैन जा रही थे।

जेएनएन, मानपुर (इंदौर)। इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-मुंबई हाईवे पर बुधवार देर रात कांवड़ ले जा रही महिला कंटेनर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पाए ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह हिहोर ने बताया कि 27 वर्षीय ममता बागवान निवासी प्रीमियम पार्क, अरबिंदो बाणगंगा आदर्श कांवड़ यात्रा की संयोजक थीं। उनके साथ इंदौर के करीब 15 कांवड़िये महेश्वर से जल लेकर उज्जैन जा रही थे। सड़क किनारे कीचड़ होने से ममता सड़क पर चल रही थी।
चालक कंटेनर छोड़ कर फरार
इस दौरान कंटेनर (आरजे 09-जीडी 8951) ने अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए महिला को टक्कर मार दी। इससे ममता टायर की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। चालक कंटेनर छोड़ कर फरार हो गया। कंटेनर धामनोद से इंदौर की ओर जा रहा था। वाहन को मानपुर पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।