Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर: युवक ने सरेराह पत्नी को गोलियों से भूना, झूठ बोलकर की शादी; खुलासे के बाद हंगामा

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 08:17 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। आरोपी अरविंद परिहार ने नंदिनी से झूठ बोलकर शादी की थी। नंदिनी ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अरविंद पहले से शादीशुदा है। नंदिनी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अरविंद ने पहले भी उस पर हमला किया था और उसे जान से मारने की कोशिश की थी।

    Hero Image
    ग्वालियर: युवक ने सरेराह पत्नी को गोलियों से भूना

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोलियों से भून दिया। यह घटना शुक्रवार दोपहर रूप सिंह स्टेडियम के बाहर हुई। आनन-फानन में पुलिस ने घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरेराह गोलीकांड की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आसू गैस के गोले दागे तब जाकर कही इसे काबू में किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान अरविंद परिहार के रूप में हुई है, जो ठेकेदारी का काम करता है। वहीं महिला की पहचान उसकी पत्नी नंदिनी के रूप में हुई है।

    झूठ बोलकर नंदिनी से की शादी

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अरविंद पहले से शादीशुदा है, और उसने नंदिनी परिहार से झूठ बोलकर शादी कर ली। नंदिनी ने आरोपी के खिलाफ 9 सितंबर को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी अरविंद ने उससे झूठ बोलकर शादी की, जबकि वो पहले से शादीशुदा है।

    पहले भी की थी जान से मारने की कोशिश

    नंदिनी आरोप लगाया कि सच सामने आने के बाद जब उसने अरविंद का विरोध किया तो उसने उस पर पहले भी हमला किया था। उनसे आरोप लगाया कि 10 महीने पहले कार से अरविंद ने नंदिनी, उसके बेटे और मां को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की थी, ये मामला अभी कोर्ट में लंबित है।

    अरविंद पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

    इसके अलावा नंदिनी ने अरविंद पर फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा