Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Top News 14 April 2023: पीएम मोदी आज असम को क्या सौगात देंगे? पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM (IST)

    Morning Top News पीएम मोदी आज असम का दौरा करेंगे। मोदी आज असमवासियों को 14300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

    Hero Image
    पीएम मोदी आज असम को क्या सौगात देंगे?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 11,109 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 49,622 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का शव प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। असद को कल झांसी में यूपी एसटीएफ ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज की प्रमुख बड़ी खबरें

    1. भारत में बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार!

    देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,109 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कुल 29 लोगों की मौत भी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. असद के जनाजे में शामिल नहीं होगा अतीक अहमद

    यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया, दूसरी तरफ कोर्ट ने उसकी सात दिनों की रिमांड भी मंजूर कर दी। असद का शव प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. पीएम मोदी आज असम को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

    पीएम मोदी आज असम के लोगों को 14,300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम यहां एम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेज का उद्धाटन करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. पीएम मोदी, राष्ट्रपति ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

    देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबडेकर की आज 133वीं जयंती है। इस अवसर पर पूरा देश आज बाबा साहेब को याद कर रहा है। इस खास मौके पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. रांची जमीन घोटाला मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

    ईडी ने रांची जमीन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में एक साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर