Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Dahi Handi: मुंबई में मटकी फोड़ कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग घायल, 23 का इलाज जारी

    मुंबई में विभिन्न जगहों पर काफी धूमधाम से दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किए गए। दही हांडी कार्यक्रम में शामिल 150 से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस दौरान ठाणे में ही कम से कम 64 लोग घायल हुए।

    By Versha SinghEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 10:35 AM (IST)
    Hero Image
    मुंबई में मटकी फोड़ कार्यक्रम में 150 से अधिक गोविंदा घायल

    मुंबई, एजेंसी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुंबई में विभिन्न जगहों पर आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गोविंदाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान दही हांडी कार्यक्रम में शामिल 150 से अधिक लोग घायल हो गए। दही हांडी कार्यक्रम के लिए मानव पिरामिड बनाए जाते हैं, जिसके गिरने से घायल होने का खतरा बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

    दही हांडी में 153 गोविंदा घायल

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा, 'दही हांडी के दौरान बनाए गए मानव पिरामिड में शामिल 153 गोविंदा घायल हो गए, जिनमें से 130 लोगों का उपचार कर अस्पताल से छुट्टी से दे दी गई है। वहीं, अभी 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।'

    ठाणे में 64 लोगों को आई चोट

    जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को तुरंत शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। इस दौरान अकेले ठाणे में ही कम से कम 64 लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड में शामिल करीब 64 गोविंदा घायल हो गए। साथ ही कुछ लोग बाइक से गिरकर भी घायल हुए हैं।'

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव के लिए मानव पिरामिड के निर्माण के दौरान मुंबई में हुई घटनाओं में कम से कम 111 लोग घायल हुए थे। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 23 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और 88 घायलों को सुबह 9 बजे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    BMC ने बताया, 'इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई है।' ठाणे में जन्माष्टमी का उत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। दही हांडी को लेकर शहर में कई जगह विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जाता है।

    हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है जन्माष्टमी

    बता दें कि जन्माष्टमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। देशभर में हिंदू धर्म के लोग समेत अन्य धर्मों के लोग भी इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र महीने के आठवें दिन हुआ था। इस दौरान देशभर में दही हांडा कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।