Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में मानसून का इंतजार खत्म, हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    Monsoon Updates: उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित कई उत्तरी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। 

    By Piyush Kumar Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 24 Jun 2025 11:41 PM (IST)
    Hero Image

    दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दी दस्तक।(फाइल फोटो)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Monsoon Updates। दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आते दिख रहा है। उत्तर के पहाड़ों में एक नए पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल एवं उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है। दिल्ली में मौसम का तेवर बदलने वाला है। एनसीआर को तीन तरफ से मानसून ने घेर रखा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात एवं राजस्थान के बड़े हिस्सों में भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    भारत मौसम विभाग (आइएमडी) के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली में कभी भी मानसूनी वर्षा शुरू हो सकती है। केरल में एक महीने पहले 24 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। उसके बाद लगभग 12 दिनों का ब्रेक लेकर फिर तेजी से आगे बढ़ा है। आइएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि दक्षिण भारत के राज्यों से आगे बढ़ते हुए मानसून अब तेजी से उत्तर-पश्चिम के राज्यों में सक्रिय हो गया है।

    एनसीआर में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। मंगलवार की देर रात से ही एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

    बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसके असर से तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। उधर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार से मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है। इस दौरान बिहार, झारखंड एवं बंगाल में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।