Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Update: मानसून को लेकर IMD ने सुनाई बड़ी खुशखबरी, जून से सितंबर तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 11:45 PM (IST)

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा भारत में चार महीने (जून से सितंबर) के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। कुल वर्षा 87 सेंटीमीटर के दीर्घावधि औसत का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यदक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून से 30 सितंबर तक रहता है। मानसून सीजन में 96 से 104 प्रतिशत वर्षा को सामान्य माना जाता है।

    Hero Image
    भारत में चार महीने, मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। मानसून को लेकर अच्छी खबर आई है, जिसमें झमाझम वर्षा की संभावना जताई गई है। यह कृषि और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने (आइएमडी) ने मंगलवार को कहा कि देश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइएमडी के मानसून पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बड़े हिस्से में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है। जबकि मराठवाड़ा और उससे सटे तेलंगाना के कम वर्षा वाले क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है।

    जून से सितंबर तक सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, 'भारत में चार महीने (जून से सितंबर) के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। कुल वर्षा 87 सेंटीमीटर के दीर्घावधि औसत का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है।'

    दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून से 30 सितंबर तक रहता है। जबकि आइएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया, 'मानसून के मौसम में सामान्य वर्षा की संभावना 30 प्रतिशत, सामान्य से अधिक बारिश की संभावना 33 प्रतिशत और अत्यधिक बरसात की संभावना 26 प्रतिशत है।'

    इन राज्यों में मानसून के दौरान झमाझम बारिश का अनुमान

    आइएमडी के अनुसार, मानसून सीजन में 96 से 104 प्रतिशत वर्षा को सामान्य माना जाता है। जबकि 90 से 95 प्रतिशत के बीच बारिश को सामान्य से कम और 105 से 110 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य से अधिक माना जाता है।

    मानसून सीजन में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बंगाल के बड़े हिस्से में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है। 

    यह भी पढ़ें: Monsoon Update: इस साल जमकर बरसेंगे बादल, सामान्य से अधिक बारिश की संभावना; IMD का नया अपडेट