Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Update: अभी और आग उगलेगा सूरज, कुछ दिन परेशान करेगी गर्मी; मौसम विभाग ने बताया कब गिरेंगी राहत की बूंदें

    Updated: Tue, 28 May 2024 11:27 AM (IST)

    उत्तर भारत को फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने हीटवेव के बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। IMD ने बताया ...और पढ़ें

    Hero Image
    मानसून की जल्द होने वाली है एंट्री (Image: Jagran)

    ऑनलआइन डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon Update India: भीषण और चिलमिलाती गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD- India Meteorological Department ) ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि अगले 5 दिनों में मानसून के केरल तट पर पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जुलाई के आसपास पहुंचता है। हालांकि, इस बार केरल में मानसून जल्द आगमन करेगा, जिसके मद्देनजर यहां प्री-मानसून बारिश की एंट्री हो चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां-कब होगी बारिश?

    लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में मानसून की एंट्री होने के 8 से 10 दिनों के बाद मुंबई में इसके आगमन होने की उम्मीद है। हालांकि, उत्तर भारत को मानसून का थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। गुजरात, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद 20 जून को ये गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। उत्तर भारत तक भारत में मानसून 27 जून तक पहुंच सकता है। 

    IMD ने चक्रवात रेमल के कारण पश्चिम बंगाल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। यह चक्रवात रविवार देर रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों के बीच पहुंचा था। 

    अभी गर्मी और सताएगी 

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 28 मई तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति के लिए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है।

    चक्रवाती तूफान रेमल का असर

    रविवार रात को पश्चिम बंगाल में आए चक्रवात रेमल के कारण दो लोगों की मौत हो गई। कोलकाता के बीबी बागान में एक पुरानी इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दक्षिण 24 परगना जिले के मौसुनी द्वीप में एक पेड़ गिरने से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी समेत चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर IMD ने दी गुड न्यूज; जानिए किन शहरों में मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें:  PM मोदी के मैसुरु दौरे के दौरान खर्च 80 लाख रुपये का भुगतान करेगी कर्नाटक सरकार, ये है दिलचस्प मामला