Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में जमकर बसरे बादल, लद्दाख और राजस्थान के आंकड़ों ने चौंकाया; IMD भी हैरान

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 07:00 PM (IST)

    देश में मानसून की शुरुआत के बाद 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान लद्दाख नागालैंड मणिपुर और सिक्किम में बहुत ज्यादा बारिश हुई। वहीं अरुणाचल प्रदेश असम बिहार दिल्ली महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में कम बारिश हुई। इसके साथ ही कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर सामान्य बारिश हुई।

    Hero Image
    इन राज्यों में खूब हुई मानसून की बारिश। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। देश में मानसून की शुरुआत के बाद से 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों में निकलकर आई है। आईएमडी के मुताबिक, ये मौसमी बारिश राज्यों में असमान रूप से हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवधि के दौरान देश में 447.8 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य रूप से 418.9 मिमी बारिश होती है। हालांकि अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश में भिन्नता भी देखी गई। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम में काफी ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

    किन राज्यों में कितनी हुई बारिश?

    राजस्थान में सामान्य 200.4 मिमी बारिश के मुकाबले 384.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 92 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह, लद्दाख में जहां आमतौर पर कम बारिश होती है, वहां भी 10.7 मिमी के मुकाबले 30 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 181 प्रतिशत है। नागालैंड और मणिपुर में 514.5 मिमी और 457.9 मिमी बारिश हुई, जो समान्य के करीब है। सिक्किम में 598.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 78 प्रतिशत ज्यादा है।

    जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अधिक बारिश हुई (सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत अधिक) उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, झारखंड और असम शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 418.4 मिमी की तुलना में 645.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 54 प्रतिशत अधिक है।

    गुजरात में 463.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक है, जबकि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश में 1153.8 मिमी की तुलना में 1466.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है।

    इन राज्यों में हुई सामान्य बारिश

    उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, गोवा, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित अधिकांश राज्यों में सामान्य बारिश हुई है, जो औसत से 19 प्रतिशत के भीतर है।

    इन राज्यों में हुई कम बारिश

    अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में कम वर्षा (सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत कम) दर्ज की गई है। अरुणाचल प्रदेश में 942.2 मिमी की तुलना में 521.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 45 प्रतिशत कम है, जबकि बिहार में 272 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 474.2 मिमी की तुलना में 43 प्रतिशत कम है।

    ये भी पढ़ें: Weather Update: सोमवार से दिल्ली में तेज बारिश; यूपी-एमपी और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल