Monsoon Alert: 62 साल बाद एक साथ दिल्ली और मुंबई में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
Monsoon Alert Delhi/Mumbai दिल्ली और मुंबई में 62 साल बाद एक साथ मानसून पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई और दिल्ली (Delhi and Mumbai ) में आज एक साथ मानसून (Mansoon) ने एंट्री दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। पिछली बार दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून 21 जून 1961 में आया था।

दिल्ली, एजेंसी। Monsoon Alert: मानसून का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली और मुंबई में भी मानसून पहुंच चुका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई और दिल्ली में आज एक साथ मानसून ने एंट्री दी है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं, मुंबई में मानसून दो सप्ताह के देरी से आया है। पिछली बार दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून 21 जून, 1961 में आया था।
कहां-कहां पहुंचा मानसून
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी सक्रिय है। इसने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा। आईएमडी निदेशक ने कहा कि यह अगले 2 दिनों में आगे बढ़ेगा और अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा।
चिलचिलाती गर्मी से राहत
बारिश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, लेकिन गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में जलभराव बना हुआ है। मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण विभिन्न स्थानों पर जलजमाव और यातायात जाम हो गया।
'येलो अलर्ट' जारी
आईएमडी ने कहा कि शहर में दिन के दौरान और बारिश होने की उम्मीद है। कल शाम हुई बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में अंधेरी, मलाड और दहिसर शामिल हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए तस्वीरों में लोगों को बाढ़ वाली सड़कों पर कारों को धकेलते हुए देखा गया है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण मौसम कार्यालय ने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसने पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।