Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सरकार महिलाओं के लिए लाई रोजगार का नया अवसर, तिरंगा अभियान से जुड़ी है योजना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एलान के तहत हर घर तिरंगा अभियान महिलाओं के लिए एक सफल घरेलू उद्योग बन गया है। इस अभियान का समन्वय करने वाले संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन बताते हैं कि हर घर तिरंगा अभियान साल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी पहल थी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जन आंदोलन का रूप दिया।

    By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Wed, 14 Aug 2024 09:17 PM (IST)
    Hero Image
    महिलाओं के लिए खुली रोजगार की राह (फाइल फोटो)

    एएनआई, दिल्ली। Independence day:  हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एलान के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान महिलाओं के लिए एक सफल घरेलू उद्योग बन गया है। इस अभियान का समन्वय करने वाले संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन बताते हैं कि हर घर तिरंगा अभियान साल 2022 में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के मौके पर शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी पहल थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जन आंदोलन का रूप दिया। उनके संबोधनों से प्रेरित होकर लोगों ने दफ्तरों, स्कूलों, कालेजों के साथ साथ अपने-अपने घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया है। खास बात ये कि इस अभियान ने देश भर में हजारों महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए। इस पहल ने जमीनी स्तर पर महिलाओं द्वारा संचालित एक नए उद्योग को जन्म दे दिया है। इसका व्यापक असर हुआ। बड़े बिजनेस ग्रुप पर तिरंगा झंडे के निर्माण की निर्भरता कम हो गई। आज स्व-सहायता समूह राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता बन गए हैं।

    यूपी ने 2022 में सरकार से 4.5 करोड़ झंडे खरीदे

    गोविंद मोहन बताते हैं महिला स्वयं सहायता समूहों ने तेजी से ध्वज उत्पादन का काम अपने हाथ में ले लिया। इससे केंद्र सरकार की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले राष्ट्रीय झंडों की मांग कम होकर करीब 2.5 करोड़ रह गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल निकला। उत्तर प्रदेश ने 2022 में सरकार से 4.5 करोड़ झंडे खरीदे थे लेकिन स्वयं सहायता समूहों की आत्मनिर्भरता के चलते 2023 में कोई खरीदारी नहीं की।

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'हर घर तिरंगा'अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद 'X' पर अपनी एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है।

    आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।

    मणिपुर में 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली में हजारों लोग शामिल

    मणिपुर में “हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत हजारों युवाओं ने बुधवार को इंफाल से मोइरांग तक 40 किलोमीटर लंबी बाइक रैली में हिस्सा लिया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल के हट्टा कांगजेइबुंग से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि मणिपुर पुलिस और खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग चार हजार युवाओं ने भाग लिया। वहीं, सीआरपीएफ ने अभियान के तहत शिलांग में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

    सड़कों पर मार्च करते नजर आए  सीआरपीएफ के जवान

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्वसंध्या पर सीआरपीएफ के जवान तिरंगा लहराते हुए और देशभक्ति के गीत गाते हुए सड़कों पर मार्च करते नजर आए। मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में भाजपा की तिरंगा रैली को दी मंजूरी। मद्रास हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य में भाजपा की 'तिरंगा रैली' को मंजूरी दी और साथ ही तमिलनाडु सरकार को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर मोटरसाइकिल तथा साइकिल से रैली निकालने अथवा पैदल मार्च करने जैसी किसी भी गतिविधि पर रोक नहीं लगाने का निर्देश दिया।

    अदालत ने प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई शर्तें भी रखीं जिनमें राष्ट्रीय ध्वज का उचित सम्मान सुनिश्चित करना भी शामिल है। जस्टिस जी जयचंद्रन ने भाजपा युवा मोर्चा की कोयंबटूर जिला इकाई के सचिव ए कृष्ण प्रसाद की ओर से दायर याचिका पर आदेश पारित करते हुए यह निर्देश दिया।

    यह भी पढ़ें: Nithari Case: निठारी कांड मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को CBI ने दी है चुनौती