Mizoram Stone Quarry Collapse: मिजोरम में पत्थर की खदान ढही, 12 मजदूर फंसे; रेस्क्यू आपेरशन जारी
मिजोरम के हनहथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। हनहथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने यह जानकारी दी।

आईजोल, एजेंसी। मिजोरम के हनहथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने की घटना सामने आई है। खदान में 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 3 बजे हनहथियाल जिले के मौदरह इलाके में हुई। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। हनहथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने यह जानकारी दी।
दोपहर तीन बजे हुई घटना
आइजोल से करीब 160 किलोमीटर दूर दक्षिण मिजोरम के हनहथियाल जिले में सोमवार को एक पत्थर की खदान ढह गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब हनहथियाल के मौदह गांव में एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे।
हादसे के समय 13 लोग कर रहे थे काम
उन्होंने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ उस समय 13 लोग काम कर रहे थे। एसपी ने बताया कि एक मजदूर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि शेष 12 ऐसा करने में असफल रहे और मलबे में दब गए।
बचाव अभियान जारी
कुमार ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और शाम साढ़े सात बजे तक किसी भी व्यक्ति को मलबे से नहीं बचाया गया है। घटना के तुरंत बाद हनहथियाल जिले के अधिकारी और एक चिकित्सा दल भी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: TRS MLA Horse-trading Case में GHMC की बड़ी कार्रवाई, आरोपित का 'अवैध' निर्माण गिराया
प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि ऊपर से ढीली मिट्टी धंस गई, जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़कर पत्थर जमा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों से यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवक भी बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे।
मौदड़ हनहथियाल शहर से लगभग 23 किमी दूर स्थित एक छोटा सा गांव है। कंपनी जो वर्तमान में हनहथियाल और डॉन गांव के बीच एक राजमार्ग का निर्माण कर रही है, खदान से पत्थर या शिलाखंड एकत्र करती है।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: म्यांमार सीमा पर मणिपुर के मोरेह तक ट्रैक बिछाएगा रेलवे, जल्द ही भूटान तक जाएगी ट्रेन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।