Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामचोर कर्मचारियों की अब खैर नहीं... मुख्यमंत्री का एलान- नौकरी से निकाल देंगे

    By Agency Edited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 27 Nov 2024 09:45 PM (IST)

    मिजोरम में ठीक से काम ना करने वाले सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। राज्य के सीएम लालदुहोमा ने बड़ा एलान किया है। लालदुहोमा ने कहा कि जो भी कर्मचारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं उनको नौकरी से हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा के लिए विभागों में समितियां बनाई जा रही हैं।

    Hero Image
    मिजोरम में सरकारी कर्मचारियों को लेकर एलान (फाइल फोटो)

    एजेंसी, आइजल। मिजोरम में कामचोरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों की बढ़ती लापरवाही को देखते हुए फैसला लिया है कि जो भी कर्मचारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं, उनको नौकरी से हटा दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिजोरम के सीएम का बड़ा एलान

    मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि उनकी सरकार ने काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को सेवा से हटाने का निर्णय किया है। उन्होंने मंगलवार को आइजल में शिक्षा विभाग की विभिन्न पहलों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार के तहत कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा के लिए विभागों में समितियां बनाई जा रही हैं।

    और क्या बोले मुख्यमंत्री लालदुहोमा?

    मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि योग्य और कुशल कार्यबल सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की गई हैं। हमें लगता है कि यह बेहतर होगा कि हम सभी अयोग्य कर्मचारियों को नियमों के अनुसार उनकी सेवाओं से हटा दें। हम कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सेवाओं की अच्छी गुणवत्ता बनाए रखें।

    लगभग 40 परियोजनाओं की समीक्षा

    लालदुहोमा ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि सभी परियोजनाएं ठीक से और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हों। राज्य परियोजना निगरानी समिति द्वारा परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी की जा रही है। समिति ने अब तक लगभग 40 परियोजनाओं की समीक्षा की है। हम राज्य में परियोजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी को लेकर सख्त रहेंगे। सरकार कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के उपयोग को सुचारु बनाने के लिए कदम उठा रही है।