Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गृह मंत्रालय का आदेश,सभी शिकायतों के लिए केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों में स्थापित हो कंट्रोल रुम

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Wed, 25 Mar 2020 07:29 AM (IST)

    गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि सभी केंद्र शासित प्रदेश और राज्य अपने यहां कंट्रोल रुम बनाए और हेल्पलाइन नंबर जारी करें। ताकि सामान प्रदाताओं को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

    गृह मंत्रालय का आदेश,सभी शिकायतों के लिए केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों में स्थापित हो कंट्रोल रुम

    नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी कोरोना वायरस के चलते तीन हफ्तों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। यानी की आज से अगले 21 दिनों तक कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाएगा। वहीं, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे 24*7 नियंत्रण रुम बनाए ताकि सामानों / सेवाओं के प्रदाताओं को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    साथ ही कहा है कि उनकी शिकायत का जल्द से जल्द समाधान करना जरुरी है। सभी राज्यों को हेल्पलाइन नंबर जारी करने का भी निर्देश दिया है। इसके लिए मंत्रालय की तरफ से राज्यों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

      

    बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी  ने मंगलवार रात (24 मार्च) को घोषणा करते हुए बुधवार से पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है। यानी की आने वाले तीन सप्ताह तक आप अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। ये फैसला कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद लिया गया है। जो लोग भी नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।                  

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित लोगों की संख्या 550 से अधिक हो गई है। फिलहाल 512 लोगों का इलाज चल रहा है। आंकड़े के अनुसार, 40 लोगों को डिसचार्ज किया गया है।गौरतलब है कि दुनियाभर में 2 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि, 60 हजार से अधिक लोग इससे ठीक भी हुए हैं।  

    ये भी पढ़ें: ICMR का दावा, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग से Coronavirus में आ सकती है 89% की कमी