Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान और पंजाब में पराली जलाने पर रोक लगाने के नहीं हो रहे पर्याप्त प्रयास : जितेंद्र सिंह

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 05:45 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट देखने को मिली है। मंत्री के अनुसार राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में 160 और पंजाब में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पराली को लेकर पंजाब-राजस्थान की सरकार को घेरा।

    नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि राजस्थान और पंजाब की सरकारें पराली जलाने पर रोक लगाने की दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही हैं। एक बयान में उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2021 की तुलना में इस साल अक्टूबर में राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में 160 और पंजाब में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, पंजाब में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 13,269 घटनाएं सामने आई थीं और अक्टूबर 2022 में ये 16,004 रहीं। वहीं, राजस्थान में यह संख्या 124 से बढ़कर 318 हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-एनसीआर की हवा को नुकसान

    मंत्री ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं से दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य अच्छा काम कर रहे हैं। इन दोनों राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट आई है।

    यूपी-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में कमी

    उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2021 में पराली जलाने की 1,060, जबकि इस साल अक्टूबर में 768 घटनाएं सामने आईं। वहीं, हरियाणा में पराली जलाने के घटनाएं 2,914 से घटकर 1,995 रह गई। इससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए दिए गए धन का राजस्थान और पंजाब में सही ढंग से उपयोग नहीं किया गया है।