Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़पति है, लेकिन पत्नी से लेता है पाई-पाई का हिसाब, खुद जीता है रईसों वाली जिंदगी; बीवी ने बताई वो बात...

    Updated: Tue, 14 May 2024 07:32 PM (IST)

    एक महिला ने अपने करोड़पति पति को लेकर कई खुलासे किए हैं। महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि उसका पति करोड़पति होने के बाद भी उसका ख्याल नहीं रखता और न ही उसकी किसी भी ख्वाहिश को पूरा करता है। महिला ने बताया कि उसका पति उससे ही घर में रहने का किराया लेता है। इस बात की जानकारी महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर दी है।

    Hero Image
    महिला ने करोड़पति पति को लेकर किए कई खुलासे (प्रतीकात्मक फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई महिलायें अमीर लड़कों से शादी करती हैं ताकि जीवन आसान हो सके और वो आराम से अपने शौक पूरे कर सकें। आपने और हमने कई ऐसे किस्से पढ़ें हैं जिसमें अमीर पति की पत्नियां अपने पतियों से काफी डिमांड करती हैं। उनके पति भी अपनी पत्नियों की सारी इच्छाएं पूरी करते हैं लेकिन कहा जाता है न सभी की एक जैसी किस्मत नहीं होती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक महिला ने अपने करोड़पति पति को लेकर कई खुलासे किए हैं। महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि उसका पति करोड़पति होने के बाद भी उसका ख्याल नहीं रखता और न ही उसकी किसी भी ख्वाहिश को पूरा करता है। महिला ने बताया कि उसका पति उससे ही घर में रहने का किराया लेता है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपने साथ हो रहे अजीब व्यवहार के बारे में बताया है।

    नोट- यहां क्लिक कर पढ़ें महिला द्वारा किया गया पोस्ट 

    छोटी-छोटी चीज़ों का भी बिल नहीं भरता पति

    महिला आगे बताती है कि उसका पति उसके छोटी-छोटी चीज़ों का भी बिल नहीं भरता। अपने पोस्ट में उसने लिखा कि उसका पति करोड़पति है, लेकिन उसके पास इतने पैसे होने का कोई फायदा नहीं है। महिला ने कहा कि उसकी शादी को छह साल हो गए थे लेकिन शादी से पहले वह अपने पति के साथ 12 साल तक रही थी। महिला ने यह भी कहा कि उनकी कोई संतान नहीं है।

    पति घर पर रहकर रिटायरमेंट के पैसों से करता है एन्जाॅय

    उसने कहा कि मेरे पति करोड़पति हैं और 50 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हुए। उन्हें अपना सारा पैसा 4 साल पहले अपनी मां से विरासत में मिला। हम लगभग 2 दशकों तक एक साथ रहे हैं। महिला ने आगे बताया कि वह सप्ताह में 40 घंटे से अधिक काम करती है और उसका पति घर पर रहकर अपना रिटायरमेंट एन्जाॅय कर रहा है क्योंकि उसे रिटायरमेंट के बाद ढेर सारा पैसा मिला है। वह अपने सारे शौक पत्नी को छोड़कर पूरे करता है।

    नोट- आपको बता दें कि इस पोस्ट में महिला द्वारा यह नहीं बताया गया है कि वह कहां की रहने वाली हैं और उनके पति क्या काम करते हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर किया गया है। मालूम हो कि यह प्लेटफॉर्म  एक अमेरिकी मंच हैं जहां पर लोग अपनी बात साझा करते हैं और यूजर उसपे कमेंट्स कर अपनी राय देते हैं। 

    यह भी पढ़ें- तलाक ऐसा भी... किसी ने सरकारी नौकरी का बनाया बहाना तो किसी ने कुरकुरे को ठहराया जिम्मेदार, जानिए संबंध टूटने के अजीबोगरीब किस्से

    comedy show banner
    comedy show banner