Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि की जताई आशंका

    By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 25 Apr 2023 08:32 PM (IST)

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बारिश ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। IMD ने सभी सात उत्तर पूर्वी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

    Hero Image
    भारतीय मौसम विभाग अक्सर बिगड़ने वाले मौसम के लिए चेतावनी देता है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों आंधी की संभावना, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई है।

    आईएमडी चेतावनी के लिए चार कलर कोड

    भारतीय मौसम विभाग अक्सर बिगड़ने वाले मौसम के लिए चेतावनी देता है। इस चेतावनी के लिए IMD चार कलर कोड देता है, इसमें हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग शामिल हैं। आपको बता दें कि हरे रंग का मतलब है कि मौसम ज्यादा खराब नहीं होगा। पीले रंग बताता है कि यह चेतावनी देखें और अपडेट रहें। वहीं, नारंगी रंग कहता है कि पूरी तरह से तैयार रहें और लाल बताता है अब कार्रवाई करने की आवश्कता है।

    अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बादल की गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम के अलग-अलग स्थानों पर इसी अवधि के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने सभी सात उत्तर पूर्वी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner