सफरनामा 2015
राह में थे संघर्ष अनेक, पर कदमों को न रुकने दिया। था यकीं खुद पर कि मंजिलें चूमेंगी कदम इक दिन... वही हौसला रंग लाया है। उनकी उपलब्धियों से रोशन हुआ है आकाश तो वहीं दूर क्षितिज तक नजर आता है उनमें मुस्कराहट बिखेरने का जज्बा...
आसमान तक पहुंची रोशनी...
राह में थे संघर्ष अनेक, पर कदमों को न रुकने दिया। था यकीं खुद पर कि मंजिलें चूमेंगी
कदम इक दिन... वही हौसला रंग लाया है। उनकी उपलब्धियों से रोशन हुआ है आकाश
तो वहीं दूर क्षितिज तक नजर आता है उनमें मुस्कराहट बिखेरने का जज्बा...
सम्मानित हुईं
- तेलंगाना की डॉ. मंजुला अनागनी, क्रिकेटर मिताली राज, तमिलनाडु की कन्याकुमारी अवसारला, दिल्ली की जयकुमारी चिकाला, उत्तर प्रदेश की पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, विमला पोद्दार, अमेरिका में रह रही तृप्ति मुखर्जी, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू, डॉ. ऊषा किरण खान, महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा
अंजुम आदि को 'पद्मश्री पुरस्कार- से सम्मानित किया गया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने के लिए गायिका शुभा मुद्गल और
रेखा भारद्वाज को यश भारती- सम्मान प्रदान किया।
- भारत की पैरा एथलीट देविका मलिक को 'क्वींस यंग लीडर्स पुरस्कार- से नवाजा गया।
सभी राष्ट्रमंडल देशों की ओर से उनका चयन किया गया था।
- बबीता (पहलवान), दीपा कर्माकर जिम्नास्ट), संथोई देवी (वुशू), एम. आर. पुवम्मा (एथलेटिक्स) आदि को 'अर्जुन अवार्ड- से सम्मानित किया गया।
- भारतीय-अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी को 'डीएससी पुरस्कार- से नवाजा गया।
- इस वर्ष आईएएस परीक्षा की टॉपर इरा सिंघल को एक समारोह में केंद्रीय मंत्रियों ने सम्मानित
किया। वह यूपीएससी के इतिहास में पहली ऐसी प्रतियोगी हैं, जिन्होंने विकलांग होते हुए भी देश में टॉप किया।
- आशा भोंसले को ब्रिटिश अखबार 'ईस्टर्न आई- ने बॉलीवुड की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व
गायिका घोषित किया। उनकी मोम की प्रतिमा भी बनाई गई है।
- पंजाब नेशनल बैंक की नई प्रबंध निदेशक व सीईओ ऊषा अनंत सुब्रमणियन को 'एग्रीकल्चर लाडरशिप पुरस्कार- से नवाजा गया।
- कानपुर की अंतर्राष्ट्रीय शूटर और झांसी में महिला थाना प्रभारी रंजना गुप्ता को दिल्ली में निशानेबाजी में उपलब्धियों के लिए और लखनऊ में 'लक्ष्मीबाई पुरस्कार- से सम्मानित किया गया।
- सुधा सिंह (एथलेटिक्स), श्रद्धा दीक्षित
(ताइक्वांडो), रथवी अस्थाना (घुड़सवारी), इंदु गुप्ता (हैंडबाल), मेघा सारस्वत (सॉफ्ट टेनिस)
को 'लक्ष्मीबाई पुरस्कार- से सम्मानित किया गया।
- पेप्सीको की प्रमुख इंदिरा नुई को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल का वर्ष का 'ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार- दिया गया। एचटी ग्रुप की शोभना भरतिया को भी यह पुरस्कार मिला है।
- गुजरात की 91 वर्षीया लीलाबेन छबीलदास गुर्जर को आदर्श मां का सम्मान मिला। सफाई कर्मचारी की तनख्वाह से घर का खर्च पूरा न होने पर उन्होंने सिर पर मैला भी ढोकर अतिरिक्त कमाई की और अपने बच्चों को छुआछूत की कुप्रथा के बावजूद पढ़ाया।
- लोकसभा टीवी की एंकर शालिनी वर्मा को 'राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड 2015- से सम्मानित किया गया।
- मकई के भुट्टे से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे पानी को साफ भी किया जा सकता है। जहां देश-दुनिया में वेस्ट वॉटर को साफ कर पुन: उपयोगी बनाने के लिए तरह-तरह की तकनीकों का इस्तेमाल और खोज हो रही है, उड़ीसा की एक13 साल की छात्रा ललिता प्रसिदा श्रीपदा श्रीसाई ने भुट्टे से पानी साफ करने की तकनीक इजाद की है। छात्रा को इसके लिए कैलिफोर्निया में हुए गूगल सांइस फेयर में अवॉर्ड भी दिया गया है। ललिता को उसके प्रोजेक्ट के लिए 6.60 लाख रुपए का प्राइज भी मिला है।
गूगल अगले साल तक उसके प्रोजेक्ट पर काम करने में मदद देगा।
दौलतमंद महिलाएं
- 'फोब्र्स- की सूची में भारत के 100 शीर्ष अमीरों में चार भारतीय महिलाओं ने भी जगह बनाई। इनमें ओ पी जिंदल समूह की चेयरपर्सन
सावित्री जिंदल को 23वां, जेनेरिक दवा कंपनी यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी को 54वां, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी की इंदु जैन को 57वां और हैवेल्स के संस्थापक की पत्नी विनोद गुप्ता को 74वां स्थान मिला है।
- देश के सबसे दौलतमंद लोगों में बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार भी शामिल है। उनकी संपत्ति 6143 करोड़ रु. आंकी गई।
-'फोब्र्स- पत्रिका की एशिया की 50 सबसे प्रभावशाली महिला उद्यमियों में छह भारतीय भी शामिल हैं। ये हैं, एसबीआई की मुखिया अरुंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा को चर, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की एमडी अखिला श्रीनिवासन, बायोकॉन की चेयरमैन एवं एमडी किरण मजूमदार, एक्सिस बैंक की एमडी एवं सीईओ शिखा शर्मा एवं एलआईसी की एमडी ऊषा सांगवान। वित्तीय संसाधनों तक इनकी अच्छी खासी पहुंच और रुतबे के आधार पर इन्हें सूची में स्थान दिया गया है।
- उर्सुला जोशी ने अपने पति के साथ मिलकर भारत के नालंदा विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया।
हुए एक-दूजे के- अभिनेत्री सोहा अली खान अभिनेता कुणाल खेमू के साथ वैवाहिक बंधन में बंधीं।
- लोकप्रिय पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल ने अपने बचपन के मित्र शिलादित्य (हिपकास्क डॉट कॉम के संस्थापक) से शादी की।
- नीदरलैंड्स में बैंक अधिकारी प्रियंका चौधरी (मेरठ निवासी) ने मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना से विवाहकर सुर्खियां बटोरी।
- अभिनेत्री गीता बसरा फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी करके चर्चित रहीं।
- मशहूर स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से पहले ईसाई रिवाज से बाद में हिंदू रीतिरिवाज से शादी की।
- दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने अरेंज मैरिज कर सबको चौंका दिया।
- टीवी पत्रकार अमृता रॉय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ अपनी शादी की जानकारी फेसबुक पर दी।
- स्वीडन में पली-बढ़ी अभिनेत्री प्रज्ञा यादव ने बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक अभिषेक कपूर से विवाह किया।
- तारक मेहता की दिशा वकानी ने गुजराती व्यापारी मयूर से शादी की।
कोर्ट के फैसले
- सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि 2005 से पहले हुई पिता की मौत पर बेटियों को संपत्ति में हक नहीं मिलेगा।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि हिंदू मृतक कर्मचारी की दूसरी पत्नी को पारिवारिक पेंशन पाने का अधिकार नहीं है, भले ही पहली पत्नी ने इसकी सहमति दे दी है। यदि पहली पत्नी जीवित है और उसने दूसरी शादी नहीं की है तो भी यह संभव नहीं होगा।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला भी सामान्य कानून के तहत पति से गुजारा भत्ता लेने की हकदार है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में सहा कि दुष्कर्म के कारण जन्मी संतान का अपने जैविक पिता की संपत्ति में अधिकार होगा।
- सुप्रीम कोर्ट ने सिने कास्ट्यूम मेकअप आर्टिस्ट एंड हेयर ड्रेसर्स एसोसिएशन को कड़ी फटकार लगाते हुए मेकअप आर्टिस्ट चारू खुराना को सदस्यता देने को कहा। आदेश का पालन न करने पर उसे अवमानना माना जायेगा।
- मद्रास हाईकोर्ट की पीठ ने यह व्यवस्था दी कि बाल विवाह निरोधक कानून का स्वरूप धर्म निरपेक्ष है। ऐसे में मुसलमान अपनी अव्यस्क लड़कियों की शादी का दावा करने के लिए अपने शरई कानून (पर्सनल लॉ) का आश्रय नहीं ले सकते, क्योंकि उसमें 15 साल की लड़की को शादी के लायक माना जाता है।
- हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अभूतपूर्व फैसला दुष्कर्म पीडि़त तेरह साल की एक बच्ची के पक्ष में सुनाया। घृणित दुष्कर्म के बाद मां बनी इस बच्ची की स्नातक तक की पढ़ाई मुफ्त होगी, जिसका जिम्मा राज्य सरकार पर होगा। लड़की को दस लाख रु. की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह धन उन तीन लाख रुपयों से अलग होगा, जो उसे राज्य सरकार द्वारा पहले दिए जा चुके हैं। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि कुल तेरह लाख रु. की एफडी किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में कराई जाए। 21 साल की होने पर पीडि़ता धनराशि की स्वयं हकदार होगी। उसके नवजात शिशु की जिम्मेदारी चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को दी गई है। नवजात के पूर्ण स्वस्थ होने पर उसे गोद देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- केरल हाइकोर्ट ने कहा कि सरोगेट मदर और जैविक मां के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
लिहाजा, जैविक मां को भी मातृत्व के सभी लाभ लेने का अधिकार है। भले ही उसका बच्चा किसी दूसरी महिला के गर्भ में जन्मा है।
- दिल्ली में उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि दूसरे के लिए बच्चा पैदा करने वाली सरोगेट मदर भी अब मातृत्व अवकाश की हकदार होगी। सरोगेट मां बनने वाली सरकारी सेवारत एक महिला ने मातृत्व अवकाश के संबंध में याचिका दायर की थी।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि छात्राओं के स्कूल में पुरुष प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं हेडमास्टर की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा कि माध्यमिक चयन बोर्ड को अधिकार है कि वह नियम बनाकर इस पर प्रतिबंध लगा सकती है।
- मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि धर्म बदले बिना हिंदू महिला और ईसाई पुरुष का विवाह मान्य नहीं है।
सिर पर सजा ताज
- गुडग़ांव की अदिति आर्य ने मुंबई में एक
समारोह में मिस इंडिया वल्र्ड-2015 का खिताब जीता।
- किंग्सटन में भारतीय सुंदरी प्रियंका खुराना गोयल मिसेज अर्थ 2015 चुनी गईं। उन्होंने 20 देशों के प्रतियोगियों को हराकर यह सम्मान हासिल किया। इससे पहले वह मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस भी चुनी गई थीं।
- इलाहाबाद की आसिमा चौहान ने मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता। उन्नाव की रेखा चौहान
फस्र्ट रनर अप और आगरा की डॉ. प्रिया सेकेंड रनर अप रहीं। दिल्ली की रुखसाना खान मिस
प्रिटी इंडिया, मुंबई की सिमी दीक्षित फस्र्ट रनर अप और दिल्ली की संजना मिश्रा सेकेंड रनर अप रहीं।
कानपुर की ज्योति सिंह मिस मॉडल उत्तर प्रदेश बनीं।
- उत्तराखंड निवासी मॉडल व अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने यामाहा फेसकिनो मिस डिवा 2015 का
खिताब अपने नाम किया।
- झारखंड के हजारीबाग निवासी प्रणति राय प्रकाश मिस इंडिया फेमिना प्रतियोगिता के
फाइनल में पहुंचने के कारण चर्चित रहीं।
सम्मान का बढ़ा मान
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता अंबानी को दिल्ली में एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) ने दिया। यह पुरस्कार स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और समाज कल्याण के क्षेत्र में अहम् योगदान के लिए दिया जाता है। नीता अंबानी ने अवॉर्ड का सारा श्रेय अपने साथ काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दिया।
राजनीति के गलियारे से
- कर्नाटक हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक सुप्रीमो
जयललिता को दोषमुक्त कर दिया। बाद में उपचुनाव में वह फिर से विधानसभा सीट जीतने में सफल रहीं। उन्होंने पांचवी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति 117.13 करोड़ रु. बताई, जो चार वर्ष पूर्व सिर्फ 51.40 करोड़ थी। उन्होंने तिरुचिरापल्ली और मदुरै सहित कई सरकारी अस्पतालों में 'मदर्स मिल्क बैंक्स- की शुरुआत कर प्रशंसा बटोरी। यही नहीं तमिलनाडु के सभी बस अड्डों पर स्तनपान केंद्र खोले, ताकि महिलाएं सफर के दौरान अपने नवजातों को स्तनपान करा सकें।
- अमेरिका की एक कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ एक याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन पर सिख विरोधी दंगों से संबंधित आरोप लगे थे।
- सुषमा स्वराज दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री बनीं। एक सर्वेक्षण के
अनुसार सुषमा को चौबीस लाख से ज्यादा लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
- नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पहले तो पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा मोर्चा खोला, पर फिर उनका दोस्ताना रवैया चर्चा में रहा।
- महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे को मुख्यमंत्री ने क्लीन चिट दी।
उन पर एक ही दिन में 206 करोड़ रु. की खरीद का आरोप था।
- तेलंगाना के खम्मम जिले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज
किया। उन पर पिछले साल विधानसभा चुनाव में एक स्थानीय नेता को टिकट दिलाने के लिए 1.10 करोड़ रु. वसूलने और पैसे वापस मांगने पर उसकी पत्नी को प्रताडि़त करने के आरोप लगे।
- राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आईपीएल फेम ललित मोदी के साथ रिश्तों को लेकर कई दिनों तक संसद में बहस होती रही।
- ओडीशा की पूर्व मंत्री द्रौपदी मुर्मू ने पहली आदिवासी महिला राज्यपाल के रूप में झारखंड में शपथ ली।
- पूर्व महिला आईपीएस किरण बेदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिरकत की, पर उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि ट्विटर पर उनके फालोअर की संख्या 38 लाख थी।
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को वल्र्ड इकोनामिक फोरम ने भारत से युवा वैश्विक नेता के लिए नामित किया है।
कमी अखरेगी - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी 74 वर्षीया शुभ्रा मुखर्जी यानी प्रथम महिला बीमारी के चलते इस दुनिया में नहीं रहीं। वह रवीन्द्र संगीत की अच्छी गायिका थीं।
- मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में 42 साल से कोमा में जी रही अरुणा शानबाग (66 वर्ष) का निधन हो गया। वह वहां एक नर्स हुआ करती थीं, पर एक वार्ड बॉय से कहासुनी के चलते उसने 1973 में उसके साथ न केवल दुराचार किया गया, बल्कि जंजीर से उनका गला भी जकड़ दिया गया।
इसके चलते उनके दिमाग में रक्त और ऑक्सीजन की कमी हो गई और वह कोमा में चली गईं। चार दशक तक वहां की नर्सों ने नि:स्वार्थ भाव से उनकी सेवा कर एक मिसाल कायम की। कई बार उन्हें हटाने की कोशिश की गई, पर स्टाफ के विरोध के कारण यह न हो सका। इच्छा मृत्यु पर भी कोर्ट ने साथ नहीं दिया। सभी रिश्तेदार और परिवारीजन पहले ही उन्हें छोड़ चुके थे।
- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी- सीरियल में 'बा- की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुधा शिवपुरी (77 वर्ष) का निधन सभी को दुखी कर गया।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल (101 वर्ष) भी इस वर्ष नहीं रहीं।
- प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सत्यजीत रे की पत्नी विजया देवी (98 वर्ष) का भी देहांत हुआ। उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था।
- अपने समय की प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी मीना शाह (79 वर्षीया) का भी देहावसान हुआ।
- मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी व मिशनरीज ऑफचैरिटी की प्रमुख रहीं सिस्टर निर्मला (81 साल)
का निधन सभी को दुखी कर गया।
- प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका और पं. कुमार गधर्व की पत्नी पद्मश्री कोमकली (85 वर्ष) का
देवास में निधन हो गया।
- सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति बी.के. बिड़ला की पत्नी (91 वर्षीया) सरला बिड़ला नहीं
रहीं।
प्रियंका की पहल
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ- पर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फ्रीडा पिंटो ने एक फिल्म बनाई है। फिल्म का नाम 'गर्ल राइजिंग: वो पढ़ेगी, वो उड़ेगी- है। इसमें नंदिता दास, माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन, आलिया भट्ट, परिणिति चोपड़ा और करीना कपूर आदि ने भाग लिया है। प्रियंका ने फिल्म 'मैरीकॉम- के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टार गिल्ड और स्क्रीन अवार्ड हासिल किया। उन्होंने 'क्वांटिको- के जरिए पहली बार अमेरिकी टीवी शो में भी पदार्पण कर सराहना बटोरी। पीपुल्स चॉइस अवार्ड में 'नए टीवी शो की लोकप्रिय अभिनेत्री- श्रेणी के लिए अंतिम सूची में भी उन्होंने जगह बनाई। लंदन के एक अखबार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में प्रियंका को ब्रिटेन में सबसे सेक्सी एशियाई महिला भी चुना गया।
साथ ही उन्हें एमटीवी यूरोपीय म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें संगीत के लिए दिया गया है।
ग्लैमर जगत में चमके
- 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत कंगना रनौत को फिल्म 'क्वीन- के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। उल्लेखनीय है कि 'फैशन- के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायकअभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है।
फिल्मफेयर अवार्ड में भी उन्हें इसी श्रेणी का अवार्ड मिला। आइफा अवार्ड में भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
- दीपिका पादुकोण को 'हैप्पी न्यू ईयर- के लिए पापुलर चॉइस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
आइफा अवार्ड में दीपिका को 'वूमेन आफ द ईयर- का पुरस्कार दिया गया। टाइम्स सेलेब्स वेबसाइट द्वारा जारी एक सूची में दीपिका को पहले पायदान पर रखा गया, दूसरे नंबर पर करीना कपूर खान रहीं।
बॉलीवुड सितारों पर तैयार की गई यह अंकतालिका उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर
सफलता, उनके न्यूज में बने रहने, उनके द्वारा किए गए विज्ञापन और सोशल नेटवर्क पर उनकी सक्रियता को देखकर तैयार की जाती है।
- हरियाणा सरकार ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ- योजना को साकार करने के लिए प्रदेश की बेटी और अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को अभियान का 'ब्रांड एंबेसडर- बनाया।
- माधुरी दीक्षित को लच्छू महाराज अवार्ड दिया गया। वह इंटरनेट पर 'डांस विद माधुरी- का वीडियो लाने के कारण भी चर्चित रहीं। इसके जरिए लोग डांस स्वयं सीख सकते हैं। मोरक्को में आयोजित 15वें माराकेच अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों में अतुलनीय योगदान के लिए माधुरी को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
- गूगल ने मशहूर अभिनेत्री नरगिस को उनकी 86वीं जयंती पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी।
- तब्बू को 'हैदर- के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का आइफा अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड,
स्टार गिल्ड अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
- मॉडल से हीरोइन बनी कृति सेनन को 'हीरोपंती- के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री
का आईफा, फिल्मफेयर और स्टार गिल्ड अवार्ड दिया गया।
- गायिका कनिका कपूर को 'बेबी डॉल-
गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका का आईफा पुरस्कार मिला। कनिका को इसी श्रेणी में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
- युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 'हाईवे- के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक श्रेणी में) फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त किया। आलिया को स्टार गिल्ड में मोस्ट स्टाइलिश यूथ आईकॉन का खिताब भी मिला।
स्क्रीन ने लाइफ ओके अभिनेत्री का स्क्रीन अवार्ड भी दिया।
- 'हैदर- के लिए बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर का फिल्मफेयर अवार्ड डॉली अहलूवालिया को दिया
गया।
- वयोवृद्ध अभिनेत्री कामिनी कौशल को फिल्मफेयर ने 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-
दिया।
- बेस्ट एक्टर इन ए निगेटिव रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवार्ड हुमा कुरैशी को 'डेढ़ इश्किया- के लिए मिला।
- स्क्रीन अवार्ड समारोह में जानी-मानी अभिनेत्री और ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया।
- स्क्रीन ने सर्वश्रेष्ठ होनहार नवागंतुक का अवार्ड अभिनेत्री पत्रलेखा को 'सिटी लाइट्स- के लिए दिया।
- सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका के लिए स्क्रीन अवार्ड ने ज्योति और सुल्ताना नूरन को 'हाईवे- और 'पटाखा गुड्डी- के लिए चुना।
- शिल्पा शेट्टी अपनी किताब 'द ग्रेट इंडियन डाइट- के कारण सुर्खियों में रहीं।
- बॉलीवुड की कौन सी फिल्म सुपर फ्लॉप रही यह जानने के लिए लोगों को गोल्डन केला अवार्ड का इंतजार रहता है। एक्सन-जैक्शन, लिंगा और हॉलीडे में खराब अभिनय के लिए तीसरी बार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इस अवार्ड से नवाजा गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।