विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा कुमार के बयान से मेघालय में खड़ा हुआ विवाद

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 09:26 AM (IST)

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की प्रत्याशी मीरा कुमार ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

मीरा कुमार के बयान से मेघालय में खड़ा हुआ विवाद
मीरा कुमार के बयान से मेघालय में खड़ा हुआ विवाद

शिलांग (पीटीआई)। अपने चुनाव प्रचार के लिए मेघालय पहुंची राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया। बैठक के बाद उन्होंने कहा राज्य की विपक्षी पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हो गई है।

उन्होंने इसे एक मिसाल बताया। कहा कि देश के सभी राज्यों को इस परिपाटी पर चलना चाहिए। हालांकि यूडीपी के प्रधान डी रॉय ने कहा कि वह विपक्ष के प्रत्याशी की बैठक में शामिल हुए थे। शुक्रवार को जब कोविंद आएंगे तो वह उनकी बैठक में शामिल होंगे, लेकिन मत किसे देंगे इस पर फैसला नहीं किया है। उनका कहना था कि विजेता के साथ जाने को वह बेहतर मानते हैं।

 यह भी पढ़ें: मीरा कुमार आज आएंगी बिहार, JDU बोला- बिहार की बटी हैं तो पहले आना था

 यह भी पढ़ें: कांग्रेस की नजर में विपक्षी एकजुटता ही वैकल्पिक एजेंडे की बुनियाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।