विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीरा कुमार पहुंची पटना, एयपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 08:30 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 11:13 PM (IST)

राष्‍ट्रपति प्रत्‍याशी मीरा कुमार गुरुवार की शाम पटना पहुंची। कांग्रेस के अनुसार उनका सीएम नीतीश से मिलने का कार्यक्रम था लेकिन नीतीश कुमार राजगीर चले गये हैं।

मीरा कुमार पहुंची पटना, एयपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
मीरा कुमार पहुंची पटना, एयपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

पटना [जेएनएन]। विपक्ष की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मीरा कुमार पटना पहुंच चुकी हैं। पटना एयरपोर्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। वे अपने दो दिन के बिहार प्रवास के दौरान वे राजद-कांग्रेस की संयुक्त बैठक में शामिल होंगी। इस दौरान वे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगी, इसपर संशय बना हुआ है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वे नीतीश कुमार से समर्थन मांगने जाएंगी।

मीरा अपने पैतृक गांव चंदवा भी जाएंगी, जहां वे अपने पिता जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। विदित हो कि जगजीवन राम की पुण्‍यतिथि आज ही है।

पटना एयरपोर्ट पर मीरा कुमार का स्‍वागत करने बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने पहुंचे। वे कांग्रेस-राजद विधायक दल की संयुक्त बैठक में भाग लेंगी। राजद और कांग्रेस के सभी विधायक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। 

उधर, मीरा कुमार के कार्यकम पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के नीरज कुमार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात तो तब होगी, जब वे इसके लिए समय लेंगीं। सूत्र बताते हैं कि मीरा कुमार ने मुख्‍यमंत्री सचिवालय से मुलाकात के लिए समय नहीं लिया है। इधर, नीतीश कुमार बीमार भी हैं। ऐसे में मीरा की नीतीश से मुलाकात पर संशय के बादल लग गए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।