विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 को खत्म होगा जम्मू-कश्मीर में सरकार का सस्पेंस

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 22 Mar 2016 08:10 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Mar 2016 10:31 AM (GMT+05:30)

जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर बने असमंजस के जल्द दूर होने की उम्मीद के बीच पीडीपी अध्यक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर बने असमंजस के जल्द दूर होने की उम्मीद के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 24 मार्च को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह भाजपा के साथ सरकार बनाने के मुद्दे पर अपना अंतिम फैसला सुना सकती हैं और उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना जा सकता है।

अब पीडीपी की ओर से हो सकती है सरकार गठन की कवायद

पीडीपी के प्रमुख प्रवक्ता और पूर्व शिक्षामंत्री नईम अख्तर ने 24 मार्च को बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दोपहर बाद होगी। महबूबा बुधवार को दिल्ली से लौटेंगी। बैठक में वह बीते करीब तीन माह के दौरान भाजपा नेताओं के साथ हुई बातचीत व राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर अपने पक्ष से अवगत कराएंगी। बैठक में संभवत: भाजपा के साथ गठबंधन समेत अन्य विकल्पों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

PDP और BJP में सरकार गठन को गतिरोध जारी, आज दिल्ली जाएंगी महबूबा