Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meghalaya Elections 2023: मेघालय चुनाव से पहले वेस्ट गारो हिल्स में सड़क हादसा, कई मतदान अधिकारी हुए घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 12:10 PM (IST)

    Meghalaya Elections 2023 मेघालय में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है लेकिन उससे पहले वेस्ट गारो हिल्स में एक सड़क हादसा सामने आया है। वेस्ट गारो हिल्स में मतदान अधिकारी सड़क हादसे में घायल हो गए है।

    Hero Image
    Meghalaya Elections 2023: मेघालय चुनाव से पहले वेस्ट गारो हिल्स में सड़क हादसा (फोटो प्रतिकात्मक)

    वेस्ट गारो हिल्स (मेघालय), एजेंसी। मेघालय में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, लेकिन उससे पहले वेस्ट गारो हिल्स में एक सड़क हादसा सामने आया है। वेस्ट गारो हिल्स में मतदान अधिकारी सड़क हादसे में घायल हो गए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई अधिकारी हुए हादसे में घायल

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पश्चिम गारो हिल्स में कुछ मतदान अधिकारी फोटोमाटी जा रहे थे, तभी इस दौरान शनिवार को एक दुर्घटना में वह घायल हो गए। बता दें कि इसमें से एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

    रक्समग्रे विधानसभा क्षेत्र जा रही थी पोलिंग पार्टी

    जानकारी के अनुसार, मतदान अधिकारी मेघालय के रक्समग्रे विधानसभा क्षेत्र में स्थित 44/8 जांगरापारा एलपी स्कूल जाने के लिए रवाना हुए थे। तभी पोलिंग पार्टी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वाहन सड़क पर पलट गया, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।

    अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

    जिला चुनाव कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि घायल अधिकारियों को तुरंत ही पास के एक अस्पताल तिकरिकिला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो मतदान अधिकारियों को गोलपारा में एक उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा अन्य सभी घायलों का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

    कल होगा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

    बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर मतदान होगा। 59 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,419 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव में 36 महिलाओं समेत कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में 32 महिलाओं सहित 329 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

    comedy show banner
    comedy show banner