Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिश्केक के लिए रवाना हुईं सुषमा स्वराज, शंघाई सहयोग संगठन में लेंगी हिस्सा

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 21 May 2019 10:39 AM (IST)

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 21-22 मई को बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिश्केक के लिए रवाना हुईं सुषमा स्वराज, शंघाई सहयोग संगठन में लेंगी हिस्सा

    नई दिल्ली, एएनआइ। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गई हैं। सुषमा स्वराज 21-22 मई को बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगी। माना जा रहा है कि दो दिवसीय इस बैठक में आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि यह दूसरा मौका है जब भारत विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में एससीओ के पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल हो रहा है। विदेश मंत्री एससीओ के विदेश मंत्रियों के अलावा किर्गिज के राष्ट्रपति सूरनबाय जीनबेकोव से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

    कब और क्यों हुई SCO की स्थापना?
    शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में हुई। इसके उद्देश्यों में सीमा विवादों का हल, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाना और सेंट्रल एशिया में अमेरिका के बढ़ते प्रभाव को काउंटर करना शामिल है। इसके सदस्यों में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान हैं।

    2017 में SCO का पूर्ण सदस्‍य बना भारत
    गौरतलब है कि साल 9 जुलाई 2017 को भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पूर्ण सदस्य बना है। एससीओ के पूर्ण सदस्यों में भारत, चीन, रूस, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तान, मंगोलिया, इरान और बेलारूस पर्यवेक्षक हैं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप