विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए', विदेश मंत्रालय ने बतया CJP नेता सौरव दास को क्यों भेजा गया कारण बताओ नोटिस

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:04 PM (IST)

विदेश मंत्रालय ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेता सौरव दास को पासपोर्ट आवेदन में गलतियों के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने पर स्पष्टीकरण दिया है। 

विदेश मंत्रालय ने सौरव दास को नोटिस भेजने का कारण बताया। (सौरव दास, रणधीर जायसवाल, फाइल फोटो)

विदेश मंत्रालय ने सौरव दास को नोटिस भेजने का कारण बताया। (सौरव दास, रणधीर जायसवाल, फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेता सौरव दास को कारण बताओ नोटिस जारी करने के फैसले पर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने बताया कि उनके पासपोर्ट आवेदन में कुछ ऐसी गलतियां पाई गईं थीं।

हर दो हफ्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अगर अधिकारियों को आवेदन में कोई गलती मिलती है तो मंत्रालय आवेदक को अपना पक्ष रखने का मौका देता है।

आवेदक को सही जानकारी देनी चाहिए: MEA

जायसवाल ने कहा, 'पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में आवेदक को सही जानकारी देनी होती है। अगर किसी भी स्तर पर अधिकारियों को कोई विसंगति मिलती है या पता चलता है कि तथ्यों को छिपाया गया है, तो हम आवेदक को 'शो-कॉज नोटिस' जारी करते हैं, ताकि वे इस मामले पर अपना पक्ष रख सकें।'

उन्होंने आगे बताया, 'संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने 23 नवंबर 2026 को सौरव दास को एक 'शो-कॉज नोटिस' जारी किया।

सात दिनों के भीतर जन्मस्थान पर मांगा स्पष्टीकरण 

इसमें उनसे सात दिनों के भीतर उनके जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उन्हें सलाह दी गई है कि जब तक वे अपना जवाब नहीं दे देते, तब तक वे इस पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।'

जायसवाल ने कहा कि पासपोर्ट आवेदकों को हमेशा सही जानकारी देनी चाहिए। यदि अधिकारी किसी विसंगति की ओर इशारा करते हैं, तो 'शो-कॉज नोटिस' के जरिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास, विदेश जाने से रोकने के सवाल पर अदालत की अहम टिप्पणी

यह भी पढ़ें- सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।