विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास, विदेश जाने से रोकने के सवाल पर अदालत की अहम टिप्पणी

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 12:43 PM (IST)

काकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने विदेश जाने से रोके जाने के केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। 

CJP नेता सौरव दास। (फाइल फोटो: जागरण)

CJP नेता सौरव दास। (फाइल फोटो: जागरण)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विदेश जाने से रोकने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। अधिवक्ता कृष्णेश बापट ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे के सामने उल्लेख किया।

बापट ने कोर्ट को बताया कि इमिग्रेशन पर रोका गया, लेकिन कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि अगर कल केस लिस्ट नहीं हुआ तो याचिका का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा।

हालांकि, कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि मामला कल सुना जाएगा। अब इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें- सीजेपी के सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, पार्टी ने लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक... क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।